• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

आपका लाइट कनेक्शन रात 9.30 बजे काट दिया जाएगा ऐसे फर्जी मेसेजेस से रहिए सावधान

ByM. Farid

Jun 28, 2022

देवास जिले में मध्‍य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं से भुगतान को लेकर सावधानी बरतने की अपील
———–
विद्युत वितरण कंपनी न तो मोबाइल नंबर से एसएमएस भेजती, न ही मोबाइल से राशि मांगती
——————-
समस्या के लिये उपभोक्ताओं कॉल सेंटर नम्बर 1912 तथा 0731-6700000 पर कर सकते हैं शिकायत
————-
देवास, 28 जून 2022/ मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड र ने बिजली उपभोक्ताओं से भुगतान को लेकर सावधानी रखने की विनम्र अपील की है। कंपनी ने कहा कि हैं बिजली कंपनी कभी भी मोबाइल नंबर से एसएमएस नहीं भेजती, कंपनी अपने गेटवे से ही मैसेज भेजती है, जिसमें स्पष्ट रूप से mpseb या mppkvvcl लिखा आता है। साथ ही कंपनी के किसी भी मैसेज में कोई मोबाइल नंबर नहीं भेजा जाता है, जिस पर भुगतान को लेकर बात करने या मोबाइल नंबर पर सीधे राशि भेजनी की मांग की जाती है। बिजली कंपनी ने स्पष्ट किया है कि बिजली बिल भुगतान कंपनी के जोन, वितरण केंद्रों, कंपनी के कर्मचारी के डोर-टू-डोर एप के साथ ही एमपी ऑनलाइन, पेटीएम, फोन-पे, गुगल-पे, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, उर्जस एप के माध्यम से किया जा सकता है। प्रत्येक अधिकृत भुगतान माध्यम से कोई न कोई संस्था जुड़ी होती है, कोई व्यक्ति या मोबाइल नंबर विशेष उल्लेखित नहीं होता है।
बिजली कंपनी प्रबंधन का आग्रह
म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. ने कहा कि वर्तमान में जो एसएमएस कर रात 9.30 पर बिजली बंद करने या मोबाइल नंबर पर बात करने, भुगतान करने का कहा जा रहा है, यह एसएमएस पूरी तरह फर्जी, उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने वाला है। इसकी सूचना बिजली कंपनी की ओर से पुलिस को भी दी गई है। बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे ऐसे एसएमएस को पूरी तरह नजरअंदाज करे। उपभोक्ता अपने बिजली बिलों का भुगतान कंपनी के जोन, वितरण केंद्रो, एमपी ऑन लाईन, पेटीएम, फोन पे, गुगल पे, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, उर्जस एम आदि माध्यम से ही करे।
बिजली बंद होने पर शिकायत इन नंबरों पर करें
एमपीईबी के अधीक्षण यंत्री श्री आर.सी.जैन ने बताया कि बारिश के मौसम में विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी होने वाली असुविधाओं के उनके द्वारा अक्सर कार्यालय अथवा अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क किया जाता है, लेकिन दूरभाष संपर्क करने वालों की संख्या अधिक होने से कई बार दूरभाष/मोबाइल लगातार व्यस्त होने का संकेत देता है। इसके लिए बिजली बंद होने की शिकायत व्हाट्सएप पर करें। इसीलिये बारिश में बिजली उपभोक्ताओं को होने वाली समस्या के लिये कंपनी के कॉल सेंटर नम्बर 1912, 0731-6700000 एवं कंपनी की “उर्जस एप” पर जाकर अथवा झोन कार्यालय के दूरभाष नंबर पर भी संपर्क कर उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतें पहले की तरह दर्ज होंगी। इसके अलावा झोनवार व्हाट्सएप नंबर दिये जा रहे हैं,जिन पर चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति संबंधित षिकायत दर्ज की जा सकेगी। इन व्हाट्सएप नंबर पर सिर्फ मैसेज किया जा सकेगा।
औद्योगिक झोन के अंतर्गत व्हाट्सएप नं. 8989984326, 8989983524 व दूरभाष नं. 07272-252955 पर शिकायत कर सकते हैं। सिविल लाईन झोन के अंतर्गत व्हाट्सएप नं. 8989450192, 8349631858 व दूरभाष नं. 07272-253134 पर शिकायत कर सकते हैं। सीनियर झोन के अंतर्गत व्हाट्सएप नं. 7697551490, 9713392588 व दूरभाष नं. 07272-222038 पर शिकायत कर सकते हैं। सिटी झोन के अंतर्गत व्हाट्सएप नं. 8989984371, 8989984459 व दूरभाष नं. 07272-253135 पर संपर्क किया जा सकेगा।

297

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *