• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

ग्राम “शिवलालढाना वा कुकड़ा चिमन” ज़िला छिंदवाड़ा में शासकीय ज़मीन पर दबंगो का अवैध अतिक्रमण

ByM. Farid

Oct 20, 2022

छिंदवाड़ा जिले की मोहखेड़ तहसील की ग्राम पंचायत अर्जुनवाड़ी के ग्राम शिवलालढाना में अतिक्रमण को लेकर 15 जुलाई 2022 को न्यायालय तहसील मोहखेड़ में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसको लेकर ग्राम शिवलालढाना में अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई थी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण बिपतलाल महोरे पिता स्व. लच्छुप्रसाद महोरे द्वारा किया गया है जिस शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया है जिसका प ह न 44 है एवं खसरा नंबर 300/1-2 है। उक्त भूमि पर पहले से ही बिपत लाल महोरे एवं उसका परिवार लगभग 3000 स्क्वायर फीट जमीन पर अवैध मकान बनाकर रह रहा है। इसके उपरांत फिर से बिपतलाल महोरे द्वारा ग्राम प्राचीन हनुमान मंदिर, आंगनवाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, शासकीय स्कूल के बीचो बीच फिर से लगभग 2500 स्क्वेयर फिट जमीन पर अवैध निर्माण जारी कर रखा है। अवैध निर्माण के संबंध में सीएम हेल्पलाइन 181 मे 3 सितंबर 2022 को शिकायत दर्ज है उसके उपरांत छिंदवाड़ा कलेक्टर महोदय को भी जनसुनवाई में 13 सितंबर 2022 को आवेदन प्रस्तुत किया था 28 सितम्बर 2022 को छिन्दवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल जी को भी भोपाल मेंआवेदन दिया है जहाँ अतिक्रमण करके अवैध निर्माण किया जा रहा है उसके ऊपर से 33 / 11 केवीए विद्युत लाइन है, जोकि दुर्घटना होने पर ग्रामीण जनों को मुसीबत में डाल सकती है इस संदर्भ में भी मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड द्वारा अतिक्रमण धारी नोटिस भी जारी किया गया है। साथी ग्राम पंचायत अर्जुनवाड़ी की ग्राम सभा में शासकीय भूमि पर चल रहे अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्राम सभा में प्रस्ताव भी पास किया गया था उसके पश्चात कार्यवाही के रूप में तहसील कार्यालय द्वारा कमलेश पिता बीपत लाल महोरे के नाम पर केस दर्ज कर नोटिस देकर तहसीलदार की ओर से खानापूर्ति की जा रही है अवैध निर्माण को हटाने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है ग्राम पंचायत अर्जुनवाड़ी के ग्राम शिवलालढाना एवं कुकड़ा चिमन में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण किया गया है इस ओर ना ही ग्राम सचिव और पटवारी द्वारा कभी ध्यान नहीं देते हैं और अतिक्रमण करवाने में इन शासकीय कर्मचारियों की भूमिका है। ग्राम कुकडचिमन की शासकीय भूमि जिसका खसरा न 27 औऱ 28 है कुल रकबा लगभग 10 एकड़ जमीन पर भू माफिया अजय महोरे पिता शीतलप्रसाद महोरे द्वारा कब्जा कर रखा है। इस मामले में भी तहसीलदार द्वारा साठ गांठ कर अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ 2 एकड़ जमीन

को शासकीय बताकर बाकी की जमीन पर भूमाफिया का कब्जा बरकरार है। ग्राम पंचायत अर्जुनवाड़ी के दोनों ग्राम शिवलालढाना व कुकड़ा चिमन में भू माफियाओं द्वारा करोड़ों की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है और प्रशासन मौन है तहसील कार्यालय के राजस्व विभाग को जहां निष्पक्ष एवं कठोर कार्यवाही करना चाहिए वहीं वे भूमाफिया को पनाह दे रहे हैं और शासकीय संपत्ति का हनन करवा रहे है।

242

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *