• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

416 रुपये की पेंशन के साथ सरकार शिक्षकों को रिटायर कर रही है

ByM. Farid

Mar 22, 2021

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य शिक्षक संघ एवं राष्ट्रीय पुरानी पेंशन संघ संयुक्त मोर्चा ने ज्ञापन सौंपा
देवास। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य शिक्षक संघ एवं राष्ट्रीय पुरानी पेंशन संघ संयुक्त मोर्चा ने जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तमसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि राज्य स्कूल शिक्षा सेवा में नियुक्त होने की प्रक्रिया के दौरान प्रदेश के अध्यापक संवर्ग को अपनी पूर्व की सेवा अवधि के मान्य होने न होने की शंका है। राज्य स्कूल शिक्षा सेवा की जारी सेवा शर्तो में कहा गया कि पूर्व की दस वर्ष की सेवा को पदोन्नति या क्रमोन्नति में गणना कर ली जाएगी। 12वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों की क्रमोन्नति के आदेश जो लोकशिक्षण संचालनालय ने रोक लगाई है उसे बहाल किया जाए। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत सीएम राईज विद्यालय योजना शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देने वाला कदम है इस योजना पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। प्रदेश के समस्त एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) कार्मिकों को यथाशीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करते हुए लाभांवित कर कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किया जाए। हाई स्कूल एवं हार्ईसेकंडरी परीक्षा परिणाम खराब हेाने पर शिक्षकों की दक्षता परीक्षा आयोजित कर अपमानित न करेंं और उन्हेंं अनिवार्य सेवा निवृत्ति देने की प्रक्रिया समाप्त की जाए। स्थगित पाँच प्रतिशत डीए बहाल किया जाए, विगत वर्ष से वेतनवृद्धि नहीं दी गई उसे शीघ्र दिया जाए। इस अवसर पर राज्य शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष हिमरतसिंह तोमर, सतपालसिंह राजपूत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति बाड़ेकर, आजाद अध्यापक संघ के संभागीय मीडिया प्रभारी विनोदसिंह नामदेव, दिनेश चौधरी, संजय पालीवाल, महेंद्र सिंह भाटी, चंद्रशेखर राव, अमित जोशी, मनोहर सिंह झोरड़, जगदीश राठौर, अशोक दुबे, दौलत सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह सेंधव, रतन सिंह ठाकुर, मुरलीधर सेम, जितेन्द्रसिंह बघेल, सुनील बिलावलिया, भीमसिंह पंवार, उमेशसिंह खींची, हुकुमसिंह जादौन, मुकेश सिसोदिया, अजय जोशी, जगदीश राठौर, पिंकेश उपाध्याय, अशोक दुबे, निर्दोश तिर्की, कमलसिंह चंद्रवंशी, रईस शेख, धर्मेन्द्र पाटीदार, राजेन्द्रसिंह सेंधव, स्वाती पंड्या, वंदना रांगड़ेकर, वंदना कौशल, नीला रायकवार, तनुजा गेहलोत, दशरथसिंह सेंधव, संगीता पाकणकर, अंजु दिनकर, प्रीति जायसवाल, निर्मला त्रिपाठी, रिजवाना कुरेशी, आयशा शेख, सुरेखा तपासे, सुनीता राणा, बाबूलाल कोरी, जितेन्द्र मालवीय सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे

442

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *