• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

ब्राइट स्टार मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी के एक पक्ष को मिली कोर्ट से राहत तो दूसरे पक्ष ने लगाया स्कूल कालेज के भवनों पर ताला।

ByM. Farid

May 23, 2024

ब्राइट स्टार मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी के एक पक्ष को मिली कोर्ट से राहत तो दूसरे पक्ष ने लगाया स्कूल कालेज के भवनों पर ताला।
देवास।
शहर की शैक्षणिक संस्था ब्राइट स्टार मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी जिसके सदस्यों के बीच पिछले एक वर्ष से संस्था प्रबंधन को लेकर विवाद चल रहा है।

इसी विवाद को लेकर देवास कोर्ट ने बुधवार को सैय्यद मेहशर अली की कमेटी को प्रकरण के अंतिम निराकरण तक संस्था के संचालन का दायित्व सौंप दिया।

मीडिया से बात करते हुऐ सैय्यद मेहशर अली ने कहा की न्यायलय के आदेश के बाद आज गुरुवार को इंद्रा नगर देवास स्तिथ संस्था के भवन पर एक आमसभा रखी गई थीं जिसकी सुचना हमने सम्बंधित दूसरे पक्ष को दे दी थीं आज जब हम यहां पहुंचे और प्रिंसिपल इरफाना कुरैशी से संपर्क किया तो उन्होने कहा की यहां ताला लगा है और चाबी स्कूल में वर्षो से देख-रेख करने वाले कर्मचारियों के पास है। इसलिए हमें आमसभा सड़क पर ही आयोजित करना पड़ी।

 

वहीं जब इस बारे में स्कूल कर्मचारी उषा सेंधव ने कहा की स्कूल के पदाधिकारी शब्बीर एहमद के कहने पर मैंने चाबी सामने वाले घर में दे दी थीं।

  1. वहीं ब्राइट स्टार सोशल एकेडमी इटावा देवास की प्रिंसिपल संजीदा खान ने मीडिया को बताया की ब्राइट स्टार संस्था द्वारा संचालित इटावा स्तिथ कॉलेज पर भी पिछले दो दिनो से ताला लगा हुआ है। चूंकि ये बच्चों के एडमिशन का वक्त ऐसे में संस्था बंद होने के कारण बच्चो की पढ़ाई का कफ़ी नुकसान हो रहा है।

बच्चों को सस्ती और आसान शिक्षा उपलब्ध कराने के मकसद से शुरु हुई ब्राइट स्टार मुस्लिम एजुकेशन संस्था पिछले एक वर्ष से विवाद की वजह से शहर भर में चर्चाओं में है। न्यायालय के आदेश के बाद लगा था की संस्था के प्रबंधन को लेकर स्तिथि साफ़ हो जाएगी। लेकिन संस्था के स्कूल भवनों पर लगे ताले इस आशंका की और इशारा कर रहें है की संस्था के सदस्यों की आपसी खींचतान में संस्था में पढ़ने वाले गरीब बच्चों का नुकसान नहीं हों जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *