• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

हज यात्रियों की सुविधा हेतु अवंतिका एक्सप्रेस में कोच संख्या बढ़ाए जाने हेतु देवास स्टेशन प्रबंधक को दिया ज्ञापन

ByM. Farid

May 22, 2024

हज यात्रियों की सुविधा हेतु अवंतिका एक्सप्रेस में कोच संख्या बढ़ाए जाने हेतु देवास स्टेशन प्रबंधक को दिया ज्ञापन

देवास। पूर्व वक्फ कमेटी अध्यक्ष शाहिद मोदी ने हज
यात्रियों की सुविधा हेतु अवंतिका एक्सप्रेस में कोच संख्या बढ़ाए जाने हेतु देवास पश्चिम रेल्वे स्टेशन प्रबंधक बी.आर.एस.यादव को एक ज्ञापन सौंपा।

जिसमें बताया गया कि हज यात्रियों का मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से इम्बारकेशन पॉइंट मुम्बई जाने का सिलसिला शीघ्र ही शुरू होने वाला है, हज कमेटी के अलावा प्राइवेट टूर्स के माध्यम से हज यात्री, मुम्बई पहुँच वहाँ से सऊदी अरब के लिये रवाना होते हैं, मध्यप्रदेश राज्य के अधिकतर हज यात्री अवंतिका एक्सप्रेस से मुम्बई सेंट्रल पहुँचते हैं, चूँकि मुम्बई जाने के लिये लोग अवंतिका एक्सप्रेस को ही अधिक सुविधाजनक मानते है। हज-2024 के लिये हज यात्रियों की रवानगी का सिलसिला शुरू हो चुका है, आगामी दिनों में दिनांक 02 जून से 07 जून तक रतलाम मण्डल के अधीन आने वाले लगभग सभी स्टेशनों से हज यात्री बड़ी तादाद में मुम्बई के लिये रवाना होंगे, हज यात्रियों के साथ उन्हें मुम्बई तक छोड़ने जाने वालों तथा स्टेशन पर उन्हें बिदा करने वालों की भीड़ भी रहेगी। ज्ञापन में निवेदन है कि रतलाम मण्डल के अधीन आने वाले सभी स्टेशनों प्लेटफार्मो पर पर्याप्त सफाई व पेयजल की समुचित व्यवस्था किये जाने हेतु सम्बंधित स्टेशन प्रबंधक को निर्देशित करने का कष्ट कर सहयोग कर हज यात्रियों की सुविधा हेतु अवंतिका एक्सप्रेस में कोच संख्या बढ़ाई जाए। इस पर श्री यादव ने आश्वासन दिया है कि हम आपकी मांग से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर वेटिंग लिस्ट अनुसार 2 से 6 जून तक कोच की संख्या बढाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *