• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

ज़िले भर में अवैध शराब के कारोबार पर वरिष्ठ अधिकारी करेंगे कड़ी कार्यवाही-उपमुख्यमंत्री

ByM. Farid

Aug 24, 2024

देवास-
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और देवास जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद जगदीश देवड़ा पहली बार पहुँचे देवास
भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर चल रहे संगठन पर्व कार्यक्रम में की शिरकत…
मीडिया से बातचीत में बोले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा-
पूरे देश में 10 करोड़ नए सदस्य बनेंगे। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। देवास जिले में 3 लाख नए सदस्य बनाएंगे,हर बूथ पर 200 लोगों को सदस्यता दिलाएंगे।
साथ ही कहा –
जिले के विकास को लेकर सभी अपेक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
देवास में अवैध शराब कारोबार के सवाल पर बोले-
वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई कराएंगे।
कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले में कहा-
पूरे हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा अराजकता पश्चिम बंगाल में है।
आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के पास आबकारी विभाग की जिम्मेदारी भी है। देवास जहाँ पर अवैध शराब कारोबार,अवैध परिवहन किसी से छुपा नहीं है। ऐसे में अब विभाग के मुखिया को देवास जिले का प्रभार मिला है,देखना दिलचस्प होगा कि आबकारी विभाग अवैध शराब कारोबार पर कितनी नकेल कस पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *