• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

बहराइच हिंसा को लेकर नूपुर शर्मा ने मंच से बोला बड़ा झूठ फिर मांगी माफ़ी। जाने क्या है पूरा मामला

ByM. Farid

Oct 21, 2024

भाजपा की चर्चित नेत्री नूपुर शर्मा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। बहराइच हिंसा को लेकर दिए गए उनके बयान पर अब विवाद शुरू हो गया है। विवाद के बढ़ते देख भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगकर विवाद खत्म करने की अपील की है।

सचिन गुप्ता नामक ट्वीटर हैंडल से की गई पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि “दिवंगत राम गोपाल मिश्रा जी के बारे में जो मैंने मीडिया में सुना था वह मैंने दोहराया। मुझे पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट के स्पष्टीकरण के बारे में नहीं पता था। मैं अपने शब्द वापिस लेती हूँ और क्षमा माँगती हूँ”

रविवार को बुलंदशहर में आयोजित ब्राह्मण एकता दिवस पर हुए कार्यक्रम में भाजपा नेत्री ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कहा है कि हम बटेंगे तो कटेंगे। आपने देखा कि किस प्रकार बहराइच में रामगोपाल मिश्रा को बेरहमी से मारा गया। रामगोपाल मिश्रा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसे 35 गोली मारी गईं। उसके नाखून उखाड़ लिए गए। उसका पेट फाड़ दिया गया। और भी ज्यादा बेरहमी उसके साथ की गई।

दरअसल बहराइच में हुई साम्प्रदायिक हिंसा में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। युवक की पोस्टमार्टम रिपॉर्ट को लेकर बहुत ही भ्रामक बातें फैलाई गई। जिसे लेकर बहराइच पुलिस ने  सोशल मीडिया पर पोस्ट मार्टम को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को लेकर स्पष्टीकरण दे दिया था। तथा अफवाह फैलाने वालों के ख़िलाफ़ सख्त कानूनी कार्यवाहीं की चेतावनी भी दी थी।
आपको बता दे कि इसके पुर्व भी पैग़म्बरे इस्लाम के बारे में विवादित टिप्पणी कर नूपुर शर्मा चर्चा में रह चुकी है। नूपुर शर्मा द्वारा बोले गए विवादित बोलो कि वजह से अरब देशों में भारतीय कंपनियों को लंबे समय तक आर्थिक बहिष्कार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद नूपुर शर्मा को पार्टी से भी निष्कासित भी कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *