• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

नौकरानी के पेशाब मिलाकर खाना बनाने वाली ख़बर पर अख़बार ने लगाया हिजाब वाली महिला का फोटो।

ByM. Farid

Oct 16, 2024

नौकरानी के पेशाब मिलाकर खाना बनाने वाली ख़बर पर अख़बार ने  लगाया हिजाब वाली महिला का फोटो।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बेहद ही घिनौनी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है.गाजियाबाद के क्रॉस रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी के घर आठ साल से काम करने वाली रीना  अपने मालिक के खाने में पेशाब मिलाते पकड़ी गई. रीना की इस घिनौनी हरकत का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ. परिवार ने जब किचन का सीसीटीवी फुटेज देखा तो सभी हैरान रह गए.

रीना की इस घिनौनी करतूत तब सामने आई जब घर के मालिक नितिन गौतम की पत्नी रूपम ने देखा कि उनके परिवार के सदस्यों को लीवर में समस्या हो रही थीं
शुरू में होने ये संक्रमण लगा लेकिन बाद में उन्हे घर में बनने वाले भोजन पर शक पैदा हुआ जो पीछले 8 सालों से उनकी नौकरानी बना रहीं थी। नौकरानी पर नज़र रखने के लिए पीड़ित कारोबारी गौतम ने चुपके से अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें रीना आटे में पेशाब मिलाती हुई नजर आयी.

सबूत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज की और मंगलवार को रीना को गिरफ्तार कर लिया. वेव सिटी की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) लिपि नगाइच ने बताया, ”पूछताछ के दौरान रीना ने शुरू में आरोपों से इनकार किया. हालांकि, वीडियो सामने आने पर उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया.” उनके मुताबिक, रीना को छोटी-छोटी गलतियों के लिए अक्सर मालिक के द्वारा डांटे जाने के कारण वह मालिक से नाराज थी और बदला लेने की नीयत से उसने आटे में पेशाब मिलाया शुरू कर दिया

रीना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 272 (जीवन के लिए खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलाने की संभावना वाला घातक कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

वहीं इस मामले हिंदुस्तान नामक अख़बार ने गंदी मानसिकता का परिचय देते हुए इस खबर के साथ एक हिजाब वाली मुस्लिम महिला का फोटो लगा दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस अख़बार की जमकर आलोचना हो रही है।

 

 

आपको बता दें की मौजूदा दौर में कई न्यूज चैनल्स और अख़बार किसी भी आपराधिक मामले में जानबूझकर मुस्लिम एंगल लेकर आते है ताकी देश के मुस्लिम समाज के ख़िलाफ़ नफ़रत का माहौल बनाया जा सके।

1,130

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *