• Fri. Mar 6th, 2026

Vaqif Khabar

मध्यप्रदेश सॉफ्ट टेनिस के खिलाडिय़ों ने जीता रजत पदक

ByM. Farid

Mar 31, 2021

मध्यप्रदेश सॉफ्ट टेनिस के खिलाडिय़ों ने जीता रजत पदक
देवास। मध्यप्रदेश सॉफ्ट टेनिस संघ के सचिव विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि गांधीनगर (गुजरात)मे हाल ही में सम्पन्न हुई 15 वीं राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्ट टेनिस ( बालक/बालिका)चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेन्ट्स मुकाबले रजत पदक जीता। इसी प्रकार डबल्स बालक में प्रदेश के अभिषेक परिहार एवं यशपाल पंवार ने कांस्य पदक जीता। टीम के कोच गौरव कदम एवं मैनेजर प्रीती पंवार थीं। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर संघ की अध्यक्ष गौरी सिंह, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, आयुक्त विशाल सिंह चौहान, राधेश्याम सोलंकी, श्रीकांत उपाध्याय, प्रयास गौतम, श्रीमती संतोष परिहार, एस एन नामदेव, मनीष जायसवाल, प्रवीण सांगते, विजय वर्मा, सलीम शेख, सुनील चौधरी, विजय चौधरी, विपुल चौहान, राजेन्द्र विजयवर्गीय आदि बधाई दी।
———————————————————————

385

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *