• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

चीन से कैलाश मानसरोवर सहित 40 हजार वर्ग किलोमीटर भूमि मुक्त कराए।बीटीएसएस ने प्रधानमंत्री के नाम सांसद सोलंकी को सौंपा ज्ञापन

ByM. Farid

Dec 24, 2024

चीन से कैलाश मानसरोवर सहित 40 हजार वर्ग किलोमीटर भूमि मुक्त कराएं बीटीएसएस ने प्रधानमंत्री के नाम सांसद सोलंकी को सौंपा ज्ञापन।

देवास। भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी को एक ज्ञापन सौंपा गया । बी टी एस एस द्वारा ज्ञापन में भारत चीन युद्ध के उपरांत सन 1962 में भारतीय संसद में पारित संकल्प, प्रस्ताव का अवलोकन करते हुए चीनियों द्वारा कब्जा किए गए क्षेत्र को आखरी इंच तक वापस लेने की मांग करते कहा गया कि चीन के कब्जे से सनातन धर्म की आस्था के प्रमुख केंद्र कैलाश मान सरोवर को मुक्त कराने तथा चीन के चुंगल से भारत की लगभग 40 हजार वर्ग किलोमीटर की भूमि लेने के सारे प्रयास करे, ताकि हम अपनी भूमि वापस पा सके। सांसद श्री सोलंकी ने ज्ञापन को तुरंत प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रेषित करने को कहा। साथ ही ज्ञापन सौंपते समय मौजूद तिब्बत के थुपटेंन डोरजी, लोबसांग गोम्पो ने तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा एवं अपनी संस्कृति के बारे में बताया सांसद सोलंकी ने कहा की हम हमारी संस्कृति के कारण ही अलग अलग होकर भी एक है। मैं तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को भारत रत्न दिए जाने के लिए पत्र लिखूंगा । ज्ञापन का वाचन बीटीएसएस के जिला महामंत्री जगदीश सेन ने किया। इस अवसर पर प्रांत महामंत्री निर्माण सोलंकी, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चावड़ा, विनोद जैन, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, शेखर कौशल, शैलेश महाजन जयदेव वर्मा, पवन विजयवर्गीय, राजू अहिरवार, केशवरे, दीपेश जैन, नितेश जैन, मनोज सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *