• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

देवास में APCR ने सेमिनार का किया आयोजन

ByM. Farid

Apr 26, 2025

शनिवार 26अप्रैल को देवास शहर में APCR द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भोपाल से आए जावेद अख्तर ने APCR के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (एपीसीआर) एक नागरिक अधिकार वकालत समूह है जो अधिवक्ताओं, न्यायाधीशों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, शोधकर्ताओं, छात्रों और पैरालीगल स्वयंसेवकों से बना है जो भारत में नागरिक और मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने के एक सामान्य उद्देश्य के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। एपीसीआर भारत में वंचित और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए वर्ष 2006 में स्थापित एक पंजीकृत सोसायटी है।

इंदौर से आए ज़ैद पठान ने APCR की कार्यशैली को समझाते हुए बताया कि APCR काफी समय से ऐसे लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश करता है जो पैसे और कम कानूनी जानकारी के आभाव में सालों परेशान होते है।

देवास के ज़ुबैर मंसूरी ने देवास ज़िले में APCR द्वारा किए गए कार्यों से उपस्थित लोगों को रूबरू करवाया। कार्यक्रम का संचालन शाहरुख शेख ने किया तथा आभार सैयद शोएब अली ने माना

385

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *