• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

प्रभारी मंत्री ने किया ग्राम पोनासा में अमृत सरोवर का भूमि पूजन

ByM. Farid

May 11, 2025

ग्राम पोनासा में अमृत सरोवर का भूमि पूजन:

प्रभारी मंत्री बोले एक एक खेत में मां नर्मदा का पानी पहुंचेगा किसान साल में तीन फसल ले सकेंगे…..

हमारी सेना आतंकवाद को पालने वालों को सबक सिखा रही है……..

उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने बागली ब्लॉक के ग्राम पुनासा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बनने वाले अमृत सरोवर का भूमि पूजन किया अमृत सरोवर 25 लख रुपए की लागत से बनाया जाएगा अमृत सरोवर का क्षेत्रफल 10 हजार स्क्वेयर मीटर तथा पानी भराव की क्षमता लगभग 25 हजार क्यूबिक मीटर होगी तालाब निर्माण से काली सिंध नदी के बेस लो में भी बढ़ोतरी होगी प्रभारी मंत्री देवड़ा ने कहा कि जल का जीवन में बहुत महत्व है जब पीने का पानी नहीं मिलता तब हमें पानी की कीमत पता चलती है पानी देखकर सभी का मन प्रसन्न हो जाता है आज 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अमृत सरोवर का भूमि पूजन किया गया है उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में एक-एक खेत में मां नर्मदा का पानी पहुंचेगा जिससे किसान साल में तीन फसल ले सकेंगे प्रभारी मंत्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर में नल से जल देने का संकल्प लिया है हर घर नल से जल पहुंचाना छोटा कार्य नहीं है सभी नागरिक प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़े और एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाए उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर जवान तैनात है हमारी सेना आतंकवाद का जवाब दे रही है देश देख रहा है कि हर मौसम में हमारे जवान सीमा पर खड़े हैं हमारी सेना आतंकवाद को पालने वालों को सबक सिखा रही है कार्यक्रम में वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए भारतीय सेना को समर्पित करने का संकल्प लिया प्रभारी मंत्री देवड़ा ने पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया इस दौरान तिरंगा झंडा बनाकर भारतीय सेना पर गर्व है लिखकर अभियान के मोनो पर मानव श्रृंखला बनाई गई इस दौरान कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने देवास जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी प्रभारी मंत्री देवड़ा का पुनासा फाटे पर ग्राम घटिया गयासुर पंचायत के सरपंच दूल्हे सिंह सेंधव की टीम द्वारा जेसीबी से फूल बरसा कर स्वागत किया गया एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला अध्यक्ष गगन सिंह पटेल जिला मीडिया प्रभारी संदीप प्रजापति द्वारा किसानों की जोवलंत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपा गया इस अवसर पर कलेक्टर रितु राज सिंह पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी राय सिंह सेंधव राजेश यादव विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह कवड़िया नगर पंचायत हाटपिपलिया प्रतिनिधि अरुण राठौर सरपंच कैलाश जाट अर्जुन सिंह पटेल सिंगावदा सहित अन्य जनप्रती निधि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन धीरज सिंह सेंधव किया एवं आभार पोनासा सरपंच प्रतिनिधि भारत पटेल ने माना

179

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *