दिनांक 20.11.2025
अंतर्राष्ट्रीय जू-जीत्सु खिलाड़ी के द्वारा स्वंय के घऱ में फांसी लगाकर आत्माहत्या करने के मामले में थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस ने आरोपी को किया गया गिरफ्तार
थाना बीएनपी देवास के क्षेत्रान्तर्गत अर्जुन नगर की रहने वाली अंतर्राष्ट्रीय जू-जीत्सु खिलाड़ी द्वारा दिनांक 26.10.2025 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसकी जाँच थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस द्वारा अति सुक्ष्मता व गहनता से की जा रही है। दौराने विवेचना परिजनों के कथन,सीडीआर व अन्य साक्ष्यों से पाया गया कि मृतिका को म.प्र. जू-जीत्सु संघ के अध्यक्ष विजेन्द्र खरसोदिया एंव उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह सोलंकी द्वारा मानसिक रूप से प्रताडित कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया जिससे वह आत्महत्या करने लिये विवश हो गई । जिस पर थाना बैंक नोट प्रेस देवास पर अपराध क्रं. 1099/2025 धारा-108,3(5) बीएनएस एंव 3(2)(v) एस.सी./एस.टी.एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस अमित सोलंकी के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन कर आरोपी प्रीतम सिंह सोलंकी निवासी हाटपिपल्या देवास को अल्प अवधि में गिरफ्तार कर माननिय विशेष न्यायालय देवास के समक्ष पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस निरीक्षक अमित सोलंकी,उनि कृष्णा सूर्यवंशी,राहुल परमार,सउनि अजय शर्मा,प्रआर सचिन,मआर मोनिका, आर दीपेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।
