पाँच लोगों की हत्या के आरोपियों को उदाहरणमूलक व कड़ी सजा देने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
देवास । नेमावर में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक हत्या के आरोपियों को उदाहरणमूलक व कड़ी सजा देने की मांग पर युवा संगठन एआयडीव्हायओ ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। एआयडीव्हायओ के जिला प्रभारी विनोद प्रजापति ने बताया कि देवास जिले के नेमावर में एक ही परिवार के 13 मई से लापता 5 लोगों की हत्या के मामला सामने आया है जिसमें आरोपियों ने इस परिवार के लोगों की हत्या कर शव दस फीट गहरे गड्ढे में दफना दिए गए। शवों पर खाद और नमक डाल दिया गया ताकि जल्दी गल जाएं। इससे सभी शव कंकाल में बदल गए। इस दिल दहला देने वाली घटना से समाज का हर विवेकशील इंसान क्षुब्ध है। प्रदेश व पूरे देश में महिलाओं, बच्चियों, गरीबों पर हो रहे अत्याचारों से साबित हो रहा है की महिलाएं और बच्चियाँ, शोषित किसी भी राज्य में सुरक्षित नहीं है। अपराधियों को राजनैतिक संरक्षण देकर बचाया जाता है इसके अलावा अश्लीलता और शराब नशे का बेरोकटोक प्रचार किया जाता है जिससे एक तरफ अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं । वहीं दूसरी तरफ महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को खतरे में डाला जा रहा है। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ओर्गनाइजेशन (एआयडीव्हायओ) परिवार की मौत पर गहरा दुख और संवेदना प्रकट की। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए, अपराधियों को कड़ी व उदाहरणमूलक सजा दी जाए,अश्लीलता, अपसंसकृति और शराब- नशे पर रोक लगाई जाए। इस अवसर पर पालसिंह, गणेश पंवार, शिवम मुजालदे, बसंत अवस्थी, आनंद अवस्थी, अजय नावड़े, राहुल रावत, संजू, पंकज जाटव, संदीप मालवीय आदि उपस्थित थे।
नेमावर हत्याकांड 5 लोगों को ज़िंदा गाड़ा।शराब नशे पर तुरंत रोक लगे ।DYO
249
