• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

बढ़ती महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

ByM. Farid

Jul 13, 2021

युवा कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व हस्ताक्षर अभियान चलाया । मण्डूक पुष्कर सयाजी गेट के सामने प्रदर्शन में शामिल कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री और उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार व भाजपा की नीतियों के खिलाफ खूब नारेबाजी की। राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से आम आदमी की आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि केंद्र सरकार की खराब नीतियों का परिणाम आज पूरा देश भुगत रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है, देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, खाद्य तेल के दाम दोगुने हो चुके हैं। देश महंगाई की मार से बेहाल हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद भी आमजन मानस के ऊपर भारी टैक्स का बोझ डाला जा रहा है जिससे कि पेट्रोल डीजल के दाम शतक लगा चुके है। आम दिनचर्या में उपयोग होने वाले वस्तुओं की कीमत भी आसमान छू रही है। देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जिसका पूरा श्रेय केन्द्र की मोदी सरकार को जाता है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज रजानी, राजवीर बघेल, शौकत हुसैन, भगवान चावड़ा ,विक्रम मोकाती राजेन्द्र सिंह बेस विक्रम पटेल नरेन्द्र यादव लल्ला, प्रदीप चौधरी,चंद्रपाल सिंह सोलंकी, अनिल गोस्वामी, जाकिर उल्ला शेख पंकज वर्मा, अनुपम टोप्पो, इंद्रजीत सिंह सोलंकी, संतोष सिंह बैस भवानी सिंह ठाकुर, नंदकिशोर पोरवाल, जयराम मालवीय, बनेसिंह अस्ताया, अशोक चौहान सीताराम मालवीय, जितेंद्र सोलंकी, राहुल सोलंकी राजकुमार चौहान, राहुल अमलावतीया सलमान बेग,भुपेश चौधरी, योगेंद्र सोलंकी, सुनील गलोद अल्फेज खान, अमितेश पांडे नरेन्द्र चौधरी,रविराज सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे।जानकारी सोशल मीडिया जिला संयोजक विनोद राठौर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *