• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

देवास जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शाहिद मोदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में प्रशासक और सीईओ से की मुलाकात।

ByM. Farid

Jul 29, 2021
  1. देवास जिला वक्फ कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश वक्फ कमेटी के प्रशासक दिलीप कुमार यादव से भोपाल में मुलाकात कर देवास जिले की वक्फ संपत्तियों से संबंधित मुद्दों और समस्याओं से अवगत कराया और उनके निराकरण की त्वरित मांग की। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने वक्फ कमेटी के सीईओ शेख हसरूद्दीन से भी मिलकर जिले में शेष रहे जीपीएस सर्वे को पुनः शुरू किये जाने एवं पायलट प्रोजेक्ट और वक्फिया संपत्ति से संबंधित अन्य मुद्दों के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से बशीर भाई, शकील भाई लक्की सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे।
224

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *