• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

लघुशंका पर कंपनी की रोक। सनफार्मा के ज़ुल्म के खिलाफ मज़दूर भूख हड़ताल पर

ByM. Farid

Aug 21, 2021

Video देखनें के लिए youtube पर टच कर

देवास। सनफार्मा प्रबंधन और ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल एम्प्लॉई यूनियन द्वारा वेतन वृद्धि समझौते और पूर्व में किये गए समझौतों में श्रमिकों का आर्थिक शोषण, नवीन यूनियन के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों को नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ ड्रग्स एंड सनफार्मा मजदूर संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 17 अगस्त से मण्डुक पुष्कर पर धरना प्रदर्शन कर रहे है। यह हड़ताल तीन दिवसीय थी, लेकिन मांगे पूरी नही होने की दशा में संघ के निर्णय अनुसार संघ के कार्यकर्ता 19 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठ गए है। यह हड़ताल शनिवार को पांचवे दिन भी जारी रही। ड्रग्स एण्ड सन फार्मा मजदूर संघ के महामंत्री ज्ञान सिंह ठाकुर एवं  अध्यक्ष भारत सिंह खींची ने बताया कि रविवार को रक्षाबंधन के त्यौहार पर भी हमारी हड़ताल जारी रहेगी। बहनों से धरना स्थल पर रक्षा सूत्र बंधवायेंगे। यदि समय रहते मांगे पूरी नही की गई तो सोमवार से आमरण अनशन प्रारंभ किया जाएगा। संघ की मांग है कि जिन श्रमिकों को नवीन यूनियन गठन करने के कारण नौकरी से निकाला है, उन्हें नौकरी पर वापस लिया जाए। सनफार्मा प्रबंधक एवं मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि संघ (पॉकेट यूनियन) द्वारा वेतन वृद्धि समझौता 25.6.2021 में अवैध तरीके से स्थाई श्रमिकों की नियुक्ति के समय मिलने वाला परिवर्तनशील महंगाई भत्ता बंद कर दिया गया जिसे तत्काल चालू किया जाए। श्रमिकों की वेतन वृद्धि असमान रूप से की गई है जबकि सभी श्रमिकों का कार्य निर्धारित एवं समान है। इसलिए सभी श्रमिकों की वेतनवृद्धि समान रूप से की जाए। कम्पनी में संघों का निर्वाचन कराया जाए। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, बिजली कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रघुवंशी, भामसं जिलाध्यक्ष पवन प्रजापति, असंगठित क्षेत्र जिला प्रभारी लोकेश विजयवर्गीय ने धरना स्थल पर पहुंचकर संघ कर्मचारियों का हौसला बड़ाया। इस अवसर पर मनीष ओझा, विनोद जाधव, विनोद वर्मा, गिरधारी बिलोटिया, आनंद सिंह चौहान, सुधीर दुबे, राजपाल गौड़, आदि अन्य धरने पर बैठे हुए है।
492

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *