• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

छोटी बेटी को छोड़ने अस्पताल से बिना बताए गई घर ऑटो से उतरते ही सड़क पर हुई डिलीवरी

ByM. Farid

Sep 14, 2021

महिला और बच्चा पूर्णतः स्वस्थ्य, जिला अस्‍पताल में है भर्ती

————–

देवास जिले में जिला अस्पताल में भर्ती पेपाबाई पति मुकेश की डिलेवरी के संबंध मे तथ्यात्मक जानकारी

————–

देवास 14 सितम्बर 2021/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि देवास में मीडिया/सोशल मीडिया पर गर्भवती महिला की सडक पर डिलेवरी होने की खबर चलने की जानकारी मिली। उन्‍होंने इस संबंध में तथ्यात्मक जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती पेपाबाई पति मुकेश उम्र 23 वर्ष निवासी इटावा देवास 13 सितम्‍बर 2021 को प्रातः 11:12 बजे जिला चिकित्सालय देवास में ड्युटीरत चिकित्सक द्वारा जॉच कर प्रसव हेतु भर्ती किया गया। निरन्तर चिकित्सक व नर्सिंग स्टॉफ की निगरानी में एएनसी वार्ड में भर्ती रही। 14 सितम्‍बर 2021 को प्रातः 9 बजे पुनः चिकित्सक द्वारा जॉच कर गर्भवती महिला को बताया गया कि डिलेवरी में अभी समय है। चूंकी डिलेवरी मे समय लग रहा था। गर्भवती महिला के दो छोटे बच्चे है जिसमें से अस्पताल में उनकी एक छोटी लडकी साथ आई थी। वह बार-बार घर जाने की जिद्द कर रही थी। इस कारण उक्त महिला अस्पताल में किसी चिकित्सक या स्टॉफ को बिना बताये छोटी बालिका को घर छोडने ऑटो लेकर चली गयी। त्रिलोक नगर इटावा में ऑटो से उतरने पर अचानक रोड पर डिलेवरी हुई। जानकारी मिलने पर स्थानीय ऑगनवाडी कार्यकर्ता और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने पहुचकर महिला और बच्चे की जॉच कर पुनः एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया जहॉ चिकित्सक द्वारा जॉच कर बताया गया कि महिला और बच्चा पूर्णतः स्वस्थ्य है।

तथ्यात्मक जानकारी अनुसार उक्त महिला जिला अस्पताल मे 13 सितम्‍बर 2021 को भर्ती होने के पश्चात किसी भी चिकित्सक या स्टॉफ को बिना बताये अपना सामान और भर्ती दस्तावेज अस्पताल मे छोडकर 14 सितम्‍बर को कुछ समय के लिये अपनी छोटी लडकी को छोडने स्वंय अपनी मर्जी से घर जाने के दौरान अचानक डिलेवरी हुई की जानकारी महिला व उनकी सॉस श्रीमती पवनबाई पति लक्ष्मण द्वारा दी गयी।

138

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *