• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

संस्था पथ प्रदर्शक ने किया कोंम के तीन रहबरो का सम्मान

ByM. Farid

Sep 15, 2021

देवास ( नी प्र) प्रदेश की जानी-मानी मुस्लिम सामाजिक संस्था जो पिछले कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में समाज में जागृति लाने और शिक्षा को आम करने की नियत से काम कर रही है। संस्था ने आज संस्था के ही 3 सदस्यों का सम्मान किया गया।

ज्ञात रहे पिछले दिनों जमीयत उलेमा ए हिंद ने देवास जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नोटरी ए आर शेख को जमीअत उलेमा ए हिंद देवास जिले का अध्यक्ष चुना था। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से मुस्लिम समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, बच्चों को शिक्षित करने, उच्च पदों पर बिठाने, एवं स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारियां देने के एवज में डॉक्टर रईस कुरैशी एवं आदिल पठान सर को देश की जानी मानी सामाजिक संस्था एएमपी के द्वारा नेशनल अवार्ड देकर सम्मानित किया था, इसी खुशी को लेकर संस्था ने आज तीनों का गर्मजोशी से स्वागत किया और दुआओं से नवाजा साथ ही संस्था के द्वारा एमपी का आभार भी प्रदर्शित किया गया एवं तीनों साथीयो के उज्जवल भविष्य के लिए दुआएं दी।
इस स्वागतीय कार्यक्रम में संस्था के समाजसेवी अनवर गजधर, देवास के जाने-माने उद्योगपति आरीफ नागौरी, मैहम्मद जमील खान करीम बिल्डिंग मैटेरियल, मोहम्मद अफजल खान इकरा पब्लिक स्कूल, मोहम्मद अजीज कुरेशी सिटी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, सामाजिक कार्यकर्ता प्यारे मियां एडवोकेट तनवीर शेख हकीम पठान मौजूद थे।

225

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *