• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

देवास जिले में परिवहन, पुलिस, खाद्य एवं प्रदूषण विभाग ने संयुक्त रूप से वाहनों के फ्यूल अल्ट्रेशन की चैकिंग कर चालानी कार्यवाही की 55 वाहनों से 27500 वसूले

ByM. Farid

Sep 15, 2021

चालानी कार्यवाही में 55 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही कर 27 हजार 500 रूपये शमन शुल्क वसूला
————-
देवास  15 सितम्‍बर 2021/ कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के निर्देशानुसार परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य विभाग एवं प्रदूषण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मक्सी रोड पर बीएनपी थाने के समीप चैकिंग अभियान चलाया जाकर चालानी कार्यवाही की गई। चालानी कार्यवाही में 55 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की जाकर कुल 27 हजार 500 रूपय शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही खाद्य विभाग की टीम द्वारा वाहनों के फ्यूल अल्ट्रेशन की भी चैकिंग की गई। देवास में इस प्रकार की चैकिंग कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा, यातायात थाना प्रभारी श्रीमती सुप्रिया चौधरी, खाद्य अधिकारी श्रीमती शालू वर्मा एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से श्री उचारिया शामिल रहे।
उल्‍लेखनीय है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली में प्रचलित प्रकरण क्रमांक में दिये गये आदेशानुसार नॉन अटेनमेंट सिटी देवास की परिवेशीय वायु गुणवत्ता के सुधार हेतु गठित समिति की बैठक संभागायुक्त उज्जैन श्री संदीप यादव की अध्यक्षता में 17 अगस्‍त 2021 को आयोजित की गई थी। बैठक में देवास शहर में चल रही वाहनों के पीयूसी प्रमाण पत्र चैकिंग तथा मोटर यान नियमों की अन्य धाराओं तथा मोटर वाहन नियमों/एक्ट का पालन न करके वाहन संचालित करने वाले चालकों एवं वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *