• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

सांची और अमूल के पैकिंग में नकली घी बनाकर बेचने वाले कारख़ाने का भांडाफोड़।दो आरोपी गिरफ्तार

ByM. Farid

Sep 20, 2021

देवास कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई मिलावटी घी बनाने के कारखाने का किया भंडाफोड़
एक कुंटल मिलावटी घी के साथ पांच लाख का माल जप्त
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉक्टर शिवदयाल सिंह,श्रीमान अतरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मनजीत सिंह द्वारा देवास ज़िले में मिलावट खोरो के धंधे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत
नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह चौहान एवं उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री किरण शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली देवास द्वारा मिलावटखोरों के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई की गई है जिसमें घी बनाने वाले ब्रांडेड कंपनी सांची व अमूल के नाम से मिलावटी घी बनाने वाले कारखाने पर कार्रवाई कर अमूल वा साची कंपनी के रेपर 35 किलो सांची घी मिलावटी घी बनाने का कच्चा माल 75 किलो घी का सेंट डालडा घी गैस सिलेंडर सहित अन्य मिलावटी घी बनाने के अन्य उपकरण आदि जप्त की गई है जिसकी कुल कीमत करीब ₹पाँच लाख है उक्त कार्यवाही में आरोपी देवनारायण पिता भागीरथ चौधरी उम्र 40 साल निवासी त्रिलोक नगर इटावा एवं पुरुषोत्तम पिता चेतू प्रसाद जाती गराडिया उम्र 51 साल निवासी 286 हम्माल कॉलोनी इंदौर को गिरफ्तार किया गया इसके कब्जे में उक्त सामग्री जप्त की गई है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है आरोपी देवनारायण का पुलिस रिमांड लिया जाकर विस्तार से पूछताछ की जा रही है
तरीका-ए-वारदात–आरोपी गणों मिलावटी घी बनाकर उसे ब्रांडेड कंपनियों के रैपर में पैक कर आसपास के जिले देवास उज्जैन इंदौर धार बड़वानी आदि जगह बेच देते थे
ज़ब्तशुदा सामग्री- एक कविंटल मिलावटी घी एवं अन्य सामान कीमत रुपये 5 लाख तक।
गिरफ्तार आरोपी का नाम- देवनारायण पिता भागीरथ चौधरी उम्र 40 साल निवासी त्रिलोक नगर इटावा एवं पुरुषोत्तम पिता चेतू प्रसाद जाति ग्राडिया उम्र 51 साल निवासी 286 हम माल कॉलोनी इंदौर

सराहनीय कार्य- उक्त कार्रवाई में निरीक्षक उमराव सिंह, उ.नि.महेंद्र सिंह,उ.नी. पवन यादव ,स.उ.नी ईश्वर मंडलोई, स.उ.नी परवेज़ खान, स.उ.नी. राकेश तिवारी, आर.242 मातादीन,का सराहनीय योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *