Video देखने के लिए youtube को टच करें
दिनांक 22-08-21 को सूचनार्थ कैलाश बाजरा निवासी ग्राम घूसत ने सूचना दी के घटनास्थल मेन रोड से 50 मीटर अंदर जंगल में घूसत धूराड़ा घाटी के पास थाना हाटपिपलिया जिला देवास पर एक अज्ञात महिला घायल अवस्था में बेहोश पड़ी है जिसके सिर व मुंह से खून निकल रहा है किसी अज्ञात व्यक्ति ने अज्ञात कारण से उस अज्ञात महिला को जान से मारने की नियत से उसके सिर पर पत्थर मारा उक्त सूचना पर थाना हाटपिपलिया पर अपराध क्रमांक 423 22- 8-21 धारा 307 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया अज्ञात महिला को दिनांक 22-08-21को गंभीर हालत में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश अनुसार बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया अज्ञात पीड़ित महिला की पतारसी के संबंध में घायल अवस्था के फोटो वीडियो महिला के प्राप्त आभूषण सामग्री आदि हेतु देवास एवं सीमावर्ती जिले में ज़रिए पेंपलेट आर एम को सूचित किया गया उक्त अज्ञात महिला की पतारसी के संबंध में पुलिस देवास द्वारा महिला का इलाज बेहतर स्वास्थ्य हेतु उच्च केंद्र पर कराया गया एवं थानों के लगभग 11 निरीक्षक एवं अन्य थानों के पुलिस स्टाफ के अधिकारी कर्मचारी की प्रथक प्रथक टीम गठित कर लगातार प्रतिदिन विभिन्न टास्क देकर शिनाख्त कार्रवाई एवं अज्ञात आरोपी की तलाश पता राशि करने के भरसक प्रयास किए गए सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया एवं मध्य प्रदेश पुलिस के समस्त थाना इकाइयों को शिनाख्त के संबंध में रेडियो मैसेज एवं गजट प्रकाशन कर तलाश का प्रयास किया गया अज्ञात महिला की पहचान एवं सूचना देने वाले को नगद 3000 के इनाम की घोषणा की गई करीब 1 माह के पश्चात दिनांक 23 मई को अज्ञात महिला के होश आने पर महिला द्वारा बताए अनुसार पुलिस टीम महिला को लेकर होशंगाबाद गई जहां पर महिला द्वारा अपने पति संदीप बैरागी के द्वारा घटना घटित करना बताया गया जिस पर संदीप बैरागी को थाने पर लाकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया
