• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

मिलादुन्नबी के मौके पर WMO ने दिया मोहब्बत का पैगाम ।रोटी बैंक पर 30 दिनों तक बटेगा गरीबो को खाना

ByM. Farid

Oct 20, 2021

Video देखने के लिए youtube को touchकरें

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर देवास में वर्ल्ड मेमन ऑर्गनाइजेशन और देवास मेमन जमात द्वारा *WMO के चेयरमैन हाजी एहसान अमीन गड़ावाला के निर्देशानुसार और देवास जिला मेमन जमात के अध्यक्ष असलम गाज़ी के मार्गदर्शन में* देवास मेमन जमात और यूथ विंग के सदस्यों द्वारा *शहर की प्रसिद्ध संस्था रोटी बैंक* के साथ मिलकर एक कार्यक्रम आयोजित किए गया। जिसके अंतर्गत रेलवे स्टेशन के बाहर गरीबों और भूखे लोगो को खाना खिलाया गया। और इसी कार्यक्रम को  WMO और देवास मेमन जमात के सदस्यों द्वारा आगे भी *निरंतर 30 दिनों तक चलाने का निर्णय लिया गया*, जिसमे 30 दिन तक रोज गरीबों को खाना खिलाया जाएगा।
WMO (वर्ल्ड मेमन ऑर्गनाइजेशन)* विश्व की ऐसी संस्था है जो हर समय मेमन समाज के साथ साथ गरीबों की मदद के लिए तत्पर रहती है इस अवसर पर *WMO यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष फारूक गाज़ी, , अशरफ गाज़ी, इमरान गाज़ी, अफजल गाज़ी, अशफ़ाक हाशमानी* सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

281

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *