• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

शहर के बीचों बीच बारूद का व्यापार प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही

ByM. Farid

Oct 22, 2021

Videoदेखने के लिए youtube को टच करें

शहर में पटाखे की दुकान संचालित करने वाले व्यापारियों की दुकानों पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई जांच।अनुमति शहर के बाहर बेचने की है बेच रहे हैं बीच शहर में। शहर शहर पटाखों के ढेर पर बैठा हुआ है बारूद का यह अंबार किसी भी दिन शहर के बीचो बीच सैकड़ो लाशों केढ़ेर लगा सकता है ।

देवास शहर में शहर के बीचो बीच पटाखे की दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों पर शुक्रवार की दोपहर अचानक देवास के प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची और दुकानदारों की जांच की गई।पीठा रोड एवं तीन बत्ती चौराहे पर मालवा फायर वर्क संचालक की दुकान में सैंपल के नाम पर बड़ी संख्या में पटाखे रखे गए थे जिन्हें प्रशासनिक टीम ने जप्त कर अपने वाहन से कोतवाली पहुंचाया वही मालवा फायर वर्क्स का संचालक SDM प्रदीप सोनी से काफी देर तक बहस करता रहा लेकिन एसडीएम महोदय ने सख्त रवैया अपनाते हुए संचालक की एक ना सुनी।
दिवाली का त्यौहार बिल्कुल नजदीक है और ऐसे में प्रशासन द्वारा व्यापारियों को शहर में पटाखों के सैंपल रखने की अनुमति दी जाती है लेकिन व्यापारी अनुमति का दुरुपयोग करते हुए सैंपल के नाम पर पूरी दुकान भर लेते हैं प्रशासन की ना मानकर अपनी मनमानी करते हुए शहर के बीचो बीच कई कुण्टलों से बारूद रखकर शहर को एक खतरनाक स्थिति में खड़ा कर देते हैं प्रशासन की यह कार्रवाई काबिले तारीफ है जैसे कि प्रशासन की कार्रवाई दुकानदारों पर हुई शहर में पटाखा रख कर बेचने वाले कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों को खाली कर दिया और कई दुकानदार दुकान बंद कर करके भाग गए इसके साथ ही कलेक्टर कार्यालय के जस्ट सामने वाली दुकान पर फटाका दुकान पर लाइसेंस मिला जिसके चलते प्रशासन ने दुकानदार से पूछा कि तुम्हारा गोदाम कहां पर है संचालक बोला मेरा गोदाम उज्जैन रोड बाईपास पर है जबकि दुकान संचालक का कोई गोदाम होना नहीं बताया गया है एसडीएम प्रदीप सोनी ने एवं तहसीलदार पूनम तोमर ने सख्त कार्रवाई करते हुए कलेक्टर के सामने वाली दुकानदार का दुकान सील कर दी है।

121

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *