Video देखने के लिए youtube को टच करें
थाना सिविल लाइन पुलिस ने किया सप्तश्रृंगी माता मंदिर में हुई सनसनीखेज चोरी की घटना का पर्दाफाश एवं ₹100000 का सामान जप्त दिनांक 06 09 2021की दरमियानी रात को थाना सिविल लाइन अंतर्गत प्रताप नगर स्थित सप्तश्रुंगी दशा माता मंदिर में अज्ञात आरोपी द्वारा मंदिर में घुसकर मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर माता जी का चांदी का एक बड़ा छत्र माता जी का चांदी का एक बड़ा मुकुट चांदी की पायजेब 1 जोड़ी चांदी की चरण पादुका 1 जोड़ी चांदी के दो छोटे मुकुट चांदी के 8-10 छोटे छत्र 5 नग आर्टिफिशियल छत्र आदि चुरा कर ले गया था मंदिर के पुजारी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 536 2021 धारा 457 380 भादवी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया इस सनसनीखेज चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन संजय सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया उक्त विशेष पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही अजय उर्फ अज्जू चक्रधारी पिता मनोहर लाल चक्रधारी जाति कुमार प्रजापत उम्र 29 वर्ष निवासी त्रिलोक नगर इटावा देवास को उपनगरीय बस स्टैंड इटावा से पुलिस हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ की गई पूछताछ पर अजय उर्फ अज्जू चक्रधारी द्वारा प्रताप नगर स्थित सप्तश्रुंगी माता मंदिर में चोरी करना स्वीकार क्या गया
<span;>उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक संजय सिंह उप निरीक्षक गणेशलाल जटिया सहायक उप निरीक्षक राकेश बाबू शर्मा, प्रधान आरक्षक संतोष रावत प्रधान आरक्षक धर्मवीर गुर्जर आरक्षक नवीन पटेल,रवि पटेल का सराहनीय योगदान रहा उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है
