• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर मजदूर चौराहा देवास में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया

ByM. Farid

Oct 24, 2021

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज दिनांक 25.10.2021 को श्री प्रभात कुमार मिश्रा प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष महोदय के मार्गदर्शन में एवं श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में श्री अब्दुल अजहर अंसारी न्यायाधीश जिला न्यायालय देवास

द्वारा श्री मकसूद अली सदस्य जिला प्राधिकरण के सहयोग से *आजादी का अमृत महोत्सव* के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर मजदूर चौराहा देवास में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
उक्त शिविर में श्री अजहर अंसारी न्यायाधीश द्वारा उपस्थित श्रमिकों को उनके अधिकारो, असंगठित क्षेत्र के श्रमिको के लिए विधिक सेवा योजना, मौलिक अधिकारों, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम, उनके लिए नियत की गई दैनिक मजदूरी, बीमा योजना, मध्यस्था योजना, मानवाधिकार आदि अनेक विषयों पर जानकारी दी जाकर जागरूक किया गया।
उक्त शिविर में श्रमिको से संबंधित कानूनों की जानकारी के साथ ही सालसा एवं नालसा की योजनाओं के पेंपलेटस का भी वितरण किया गया। शिविर में श्री मकसूद अली सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री योगेन्द्र शर्मा सहायक ग्रेड 3 एवं श्रमिक गण उपस्थित रहे।

188

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *