Video देखनें के लिए youtube पर टच करें
श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला देवास मध्य प्रदेश टेकरी के ऊपर बनी टंकी में से हमको कनेक्शन देने बाबाद तथा हमें पानी की सुविधा देने बाबद। गली नंबर 5 टेकरी की दिवाल के पास राधागंज देवास के निवासियों द्वारा उपरोक्त विषय में निवेदन है कि हम प्रार्थी गली नंबर 5 राधागंज देवास के निवासी हैं तथा हम प्रार्थी गली नंबर 5 राधागंज देवास के बाबू पार्षद के घर के ऊपर पाइप लाइन बनी हुई है तथा हमारे यहां पानी नहीं छोड़ा जा रहा है ना ही हमें पानी की सुविधा भी नहीं मिल रही है। यह कि हम सभी प्रार्थीगणों को नीचे पानी भरने जाना पड़ता है तथा हम रात में उठ उठ कर 3:00 बजे पानी भरना पड़ता है तथा छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर पानी भरने जाना पड़ता है यह कि हम प्रार्थी गणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसमें कई वृद्ध महिलाएं भी हैं जिनसे पानी भी नहीं भर आता है यह कि हमारी पांच नंबर गली ऊपर पानी नहीं आ रहा है तथा हमारे द्वारा दो तीन बार आवेदन देने पर भी कोई सुनवाई नहीं की गई ना ही पानी छोड़ा जा रहा है हम प्रार्थी गणों को टेकरी के ऊपर पानी टंकी में से कनेक्शन दिया जावे तथा नीचे तो पानी आ रहा है किंतु हमारी ऊपर वाली गली नंबर 5 में पानी नहीं दिया जा रहा है ताकि हम प्रार्थी गणों के द्वारा पार्षद को कहने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है तथा में टाला जा रहा है अतः श्रीमान से निवेदन है कि हम प्रार्थी गणों को तत्काल कार्यवाही करके गली नंबर 5 टेकरी के पास ऊपर पानी की सुविधा दी जावे।
