• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

मुस्लिम नोजवान मदद कमेटी सेंधवा द्वारा “हेल्पिंग हेंड” के नीलोफर मिर्ज़ा, ज़ैद पठान, अकरम दस्तक, अय्युब भारती, फरहान खान को फ़ख्र-ए-मिल्लत के सम्मान से नवाजा गया।

ByM. Farid

Oct 27, 2021

देवास। 25 अक्टूम्बर को मुस्लिम नोजवान मदद कमेटी सेंधवा द्वारा एक सामुहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन किया गया गया, जिसमे 120 संस्थाओ और समाज सेवियों का सम्मान फ़ख्र-ए-मिल्लत के एजाज़ से सम्मानित करके किया गया,
जिसमे गरीबों का बहुत ही कम पैसों मे इलाज़ कराने, समाज के हर छोटे बड़े कामों मे बेलोच ख़िदमात को अंजाम देने, मरीज़ों के लिये सस्ती दवाई फ़राहम कराने के लिये संस्था “हेल्पिंग हेंड” के नीलोफर मिर्ज़ा, ज़ैद पठान, अकरम दस्तक, अय्युब भारती, फरहान खान को फ़ख्र-ए-मिल्लत के सम्मान से नवाजा गया,
मुस्लिम नोजवान मदद कमेटी के सदर जनाब समर खान साहब ने संस्था के सभी मेम्बर्स का उनकी ख़िदमत के लिये शुक्रिया अदा किया और आगे भी इसी तरह काम करने के लिये प्रेरित किया,

277

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *