• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

भूतपूर्व सैनिकों की देशभक्ति संदेश यात्रा का शहर कांग्रेस ने किया स्वागत

ByM. Farid

Nov 13, 2021

देशभक्ति संदेश यात्रा का शहर कांग्रेस ने किया स्वागत

।

देवास भोपाल से प्रारंभ हुई एक्स सर्विस मेन सैनिक वेलफेयर सोसाइटी की देशभक्ति संदेश यात्रा का स्वागत सा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में किया गया । यात्रा में चल रहे पूर्व सैनिको का पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर, उनकी यात्रा की सफलता की कामना करते हुए कहा कि आपकी देशभक्ति की भावना को हम कांग्रेस जन सलाम करते हैं इसी के साथ पुष्पगिरी तीर्थ स्थल पर पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी यात्रा में चल रहे पूर्व सैनिकों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया एवं कहा कि आपका जो पवित्र उद्देश्य है वह निश्चित रूप से सफल होगा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा, संतोष मोदी, कैलाश पटेल, शबाना सोहेल, रोहित शर्मा, राहुल पवार, प्रमोद सुमन, इरफान कुरैशी, प्रहलाद मिस्त्री, छोटू सिंह गुर्जर, राजेश एरवाल, वसीम हुसैन, आबिद कुरैशी, शाहिद ठेकेदार, मनोज नायक, कमलेश गुप्ता, सुनील सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *