देवास-आदिवासियों के मसीहा भगवान के रूप में जाने जाने वाले आदिवासी नेता बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता संग्राम मैं अपने समाज के साथियों के साथ जो भागीदारी निभाई उसे भुलाया नहीं जा सकता। शक्ति और साहस के प्रतीक बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को लगातार जल, जंगल ,जमीन और प्राकृतिक संसाधनों से बेदखल किए जाने को लेकर अपनी आवाज उठाई साथ ही उनका आंदोलन भूमि से लेकर धर्म संबंधी तमाम समस्याओं के खिलाफ संघर्ष था। वही आदिवासी और खासकर मुंडा समाज की आंतरिक बुराईयों और कमजोरियों को दूर करने का उनका सामूहिक कार्यक्रम भी था जिसमें वे बहुत अधिक हद तक सफल भी हुए। आदिवासी समाज को एकजुट करने में उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उक्त विचार आदिवासी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ऐडवोकेट निलेश वर्मा के नेतृत्व में जननायक बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता शौकत हुसैन, भगवान सिंह चावड़ा ,रेखा वर्मा ने कहे। सर्वप्रथम वरिष्ठ नेताओं द्वारा जननायक बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया वहीं उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया व आभार विशाल सिंह मंडलोई ने माना । इस अवसर पर कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री नज़र शेख़ रमेश व्यास संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख़ हिम्मत सिंह चावड़ा इम्तियाज शेख भल्लू शबाना सुहैल राजेश एरवाल प्रमोद सुमन इरफान कुरैशी रितेश सांगते जितेंद्र पवार सुनील शुक्ला छोटू सिंह गुर्जर मलखान सिंह देवड़ा राजेश जयसवाल सतीश पुजारी संजय रैकवार मिर्जा कदीर बैग कल्लू भाई राष्ट्रीय मनोज नायक सुनील सोलंकी गुल्लू मंगानी दीपेश हारोड़े कुद्दुस शेख़ रुस्तम पठान जितेंद्र मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।
