• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

देवास जिले में बाघो एवं तेंदुओ की संख्या के आकलन के लिए कैमरा ट्रैपिंग का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू

ByM. Farid

Nov 15, 2021


देवास 15 नवम्‍बर 2021/ अखिल भारतीय बाघ आकलन वर्ष-2022 अंतर्गत पूरे भारत मे बाघ एवं तेंदुए की संख्या का आकलन कुल 4 चरणों में पूर्ण किया जायेगा।
वन मंडल देवास अंतर्गत वन मंडल अधिकारी देवास पी.एन. मिश्रा एवं वन मंडल देवास के लिए कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार शुक्ला एस.डी.ओ. देवास के निर्देशन में बाघ आकलन का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत तृतीय चरण में कैमरा ट्रैपिंग के माध्यम से बाघो एवं तेंदुए की संख्या का आकलन किया जायेग।
कैमरा ट्रैपिंग के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा निर्धारित 2 वर्ग किमी की ग्रिड में प्रति ग्रीड में दो कैमरे लगाए जाएंगे इसके लिए प्रथम ब्लॉक के लिए जिले के एक मात्र कन्नौद स्थित वन्यप्राणी अभ्यारण खिवनी एवं खिवनी से लगे वन परिक्षेत्र खातेगांव, कन्नौद, पानीगांव एवं जिनवानी में वन्यप्राणी अभ्यारण खिवनी अधीक्षक राजेश मंडावलिया व भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून से आये दो रिसर्चर के मार्गदर्शन मे कैमरा ट्रैप्स की सेटिंग का कार्य पूर्ण कर आज से निर्धारित स्थानों पर जंहा बाघ/तेंदुए की उपस्थिति की संभावना अधिक है ऐसे कुल 124 स्थानों पर कैमरा ट्रैप लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ये कैमरा ट्रैप्स एक बार लगाने के बाद लगातार 25 दिनों तक 24 घण्टे एक ही स्थान पर लगे रहेंगे जो कि थर्मल एवं मोशन सेंसर के आधार पर अपने सामने से गुजरने वाली प्रत्येक वस्तु का फोटो ऑटोमैटिक कैप्चर करेंगे। बिट गॉर्ड द्वारा लगातार 25 दिनों तक इन कैमरों की मॉनिटरिंग की जाएगी व कार्ड मे संग्रहित होने वाले डेटा को भारतीय वन्यजीव संस्थान एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को भेजा जायेगा जो कि चारो चरणों के डेटा को एनालिसिस कर के बाघों एवं तेंदुए की संख्या का आकलन करेंगे।
क्षेत्रीय वन मंडल का योगदान महत्वपूर्ण होगा मध्यप्रदेश जो कि वर्तमान मे टाइगर स्टेट एवं लेपर्ड स्टेट है, इस बार भी इसे कायम रखना बहुत ही गौरवपूर्ण होगा इसके लिए क्षेत्रीय वन मंडलो में बाघ की संख्या महत्वपूर्ण होगी क्योंकि नेशनल पार्क एवं टाइगर रिज़र्व मे बाघ आकलन प्रति वर्ष होता है जिनकी संख्या लगभग पहले से पता होती है किंतु क्षेत्रीय वन मंडल में प्रति 4 वर्ष बाद होने वाला ये आकलन मध्यप्रदेश को पुनः टाइगर एवं लेपर्ड स्टेट का ताज दिलाने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।

293

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *