• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1200 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त कर, 08 प्रकरण पंजीबद्ध किए

ByM. Farid

Nov 16, 2021

देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही
————
45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1200 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त कर,
08 प्रकरण पंजीबद्ध किए
————
देवास 16 नवंबर 2021/ जिले में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर एवं प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आर पी दुबे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस कड़ी में आबकारी वृत्त देवास द्वारा कार्यवाही कर 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1200 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। कार्यवाही में 08 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। कार्यवाही में जप्त सामग्री का मूल्य लगभग 69 हजार रूपए है। कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक बाल कृष्ण जायसवाल, दीपक, सनत ओझा एवं सैनिक केदार चौधरी, संजय शर्मा सम्मिलित थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

137

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *