27 दिसंबर 2021 मदरसा जामिया इस्लामिया अरबिया नुसरत नगर देवास में जमीयत उलेमा हिन्द जिला देवास की जानिब से एक मुशावरती मजलिस मुनअक़ीद हुई जिसमें गरीब मिस्कीन यतीम मोहताजों की मदद करने और मुस्लिम एजुकेशन को मजबूत करने वा हालाते हाजरा पर बहस हुई और इस बात पर भी गौर किया गया के किस तरह जमीयत को शहरे देवास में और मुतहर्रिक बनाया जाए। इस मजलिस की सदारत शहर क़ाज़ी जनाब अबुल कलाम नें की।आइंदा मीटिंग इंशाल्लाह 18 दिसंबर तय की गई।जानकारी जनाब क़ासिम आलिम साहब ने दी।
224
