• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

देवास शहर के अधिमान्य पत्रकार डॉ रईस कुरैशी का प्रेस क्लब इंदौर में एमबीबीएस गुरुकुल और अख्तर फाउंडेशन ने किया सम्मान

ByM. Farid

Nov 28, 2021

डॉ रईस कुरैशी का प्रेस क्लब इंदौर में एमबीबीएस गुरुकुल और अख्तर फाउंडेशन ने किया सम्मान।

देवास।। शिक्षा के क्षेत्र में सतत अपनी सेवाएं देने एवं बच्चों को ऊंचे ख्वाब देखने के लिए उकसाने वाले बच्चों में कुछ अच्छा कर गुजरने का जुनून भरने वाले देवास शहर के जाने-माने चिकित्सक एवं पत्रकार डॉक्टर रईस कुरैशी का प्रेस क्लब भवन इंदौर में सम्मान किया गया।

संस्था के सरपरस्त मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि डॉ रईस कुरैशी और उनकी संस्था पथ प्रदर्शक किस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देते हुए बच्चों को उच्च पदों पर पहुंचने में मदद कर रहे हैं और किस तरह उसके परिणाम भी देवास जिले में देखने को मिल रहे हैं आपने बताया कि अभी कुछ ही दिन पूर्व संस्था पथ प्रदर्शक में 138 बच्चों का 11 वकीलों का और 2 खिलाड़ियों का सम्मान अपने शहर में किया है और उसमें अभूतपूर्व योगदान डॉक्टर रईस कुरैशी का है जिन्हें मैं पिछले कई वर्षों से जानता हूं और उनके जुनून को मैंने आंखों से देखा है।

इस मौके पर एमबीबीएस गुरुकुल एकेडमी के डॉक्टर अरमान चौरसिया ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं इन्हें जैसा चाहो वैसा ढाल सकते हो। जरूरत है अच्छे कुंम्हार बनने की उन्हें सही दिशा देने कि। हम हिंदुस्तान के अलावा पूरी दुनिया में हमारे बच्चे कहां एमबीबीएस मैं एडमिशन ले सकते हैं इस क्षेत्र में काम कर रहे और किसी को भी हमारी जरुरत हो तो हमसे संपर्क साधे हम उसे सही दिशा देंगे।
चाणक्य इंस्टिट्यूट के राजू सैनी ने कहां की महात्मा गांधी ने कहा था कि वह संकल्पित व्यक्ति जो संकल्प पूरा करने के लिए किसी भी हद से गुजर जाते हैं और अपनी कसम अपना संकल्प पूरा करते हैं ऐसे व्यक्तियों में शफीक शेख साहब और प्रोफेसर असद साहब को मैं जानता हू जो पिछले कई वर्षों से बच्चों के भविष्य को बेहतर कैसा बनाया जाए इस दिशा में बहुत कार्य कर रहे हैं और उसी का नतीजा है कि आज इतनी तादाद में हम लोग यहां इकट्ठा है उन्हें बहुत-बहुत मुबारकबाद उन्होंने कहा कि हर बच्चे में शक्ति निहित होती है बस उसे अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है अगर वह से पहचान ले तो जीत निश्चित है बच्चों भारत में सरकारी क्षेत्र में भी रोजगार के कई अवसर उपलब्ध है जरूरत खोज की है हर महकमे में कई पद खाली पड़े हैं जानकारी के अभाव में हम उन्हें भर नहीं पाते हैं और वह पद स्वता समाप्त हो जाते हैं मैं निवेदन करता हूं कि किसी को भी गवर्नमेंट सेक्टर में कहीं कोई नौकरी की आवश्यकता हो तो हमसे संपर्क साध सकता है मैं इंदौर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर हूं इसके अलावा हर क्षेत्र में मैं आपको किस तरह आगे बढ़ा जाए इसको लेकर भी गाइड कर सकता हूं आपने कुछ करने की इच्छा होना चाहिए, अगर वह आपने में कुछ कर गुजरने की पैदा कर ली तो मंजिल आसान हो जाएगी।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रोफेसर असद ने अपनी संस्था का परिचय दिया और किस तरह इंदौर और आसपास के क्षेत्र में शिक्षा के लिए उनकी टीम काम कर रही है यह बताया।
इस मौके पर पूरे मध्यप्रदेश के कई शहरों से प्रेस क्लब भवन पहुंचे अतिथियों का मोहम्मद अख्तर फाउंडेशन की तरफ से शाल और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया सम्मान पाने वाले प्रत्येक व्यक्ति ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किस तरह कार्य किया जा रहा है और क्या क्या परेशानियां आ रही है उसके ऊपर रोशनी डाली।
इस मौके पर फाउंडेशन की तरफ से प्रोफेसर असद खान और इंडिया न्यूज़ इंदौर की पत्रकार नाज पटेल ने डॉक्टर रईस कुरैशी का सम्मान किया।
इस मौके पर भोपाल से विशेष आमंत्रित शिक्षाविद ओवैस अरब साहब ने भी सभी से अपने ख्यालात का इजहार किया और बताया कि उन्होंने किस तरह अपनी बेटियों के हिस्से के दो फ्लैट शिक्षा को रोशनी दिखाने के लिए क्लास लगाकर बच्चों के मुस्तकबिल के हवाले कर दिए हैं। वह किस तरह हर महीने इसका खर्च अपने साथियों के साथ मिलकर उठाते हैं गरीबों की मदद करते हैं आपने बताया कि हमने गरीब लोगों को चश्मे की फ्रेम सर्जिकल आइटम पलंग और बिस्तर का भी बहुत ही कम दामों में उपलब्ध कराने का प्रयास किया है और अपने आप में यह भी एक सच्ची सेवा है।
इस मौके पर कई वक्ताओं ने अपने खयालातों का इजहार किया।
कार्यक्रम के अंत में बाहर से तशरीफ लाए सभी मेहमानों और उपस्थित साथियों का आभार शिक्षाविद मन्नान सर माना।

235

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *