देवास जिले में विद्युत उपभोक्ता समाधान योजना का लाभ लेने के लिए झोन कार्यालय में 15 दिसम्बर तक आवेदन करे
————
देवास 28 नवम्बर 2021/ कार्यपालन यंत्री (शहर संभाग) मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विधुत वितरण कम्पनी लिमिटेड देवास ने समस्त उपभोक्ताओं को सूचित करते हुए बताया कि उर्जा विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुऐ समाधान योजना लाई गई हैं। समाधान लाभ योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को आवेदन झोन कार्यालय में कार्यलीन समय में 15 दिसम्बर 2021 तक करना अनिवार्य हैं। समाधान योजना का लाभ केवल अगस्त 2020 तक के बकाया के लिए हैं। वर्तमान बकाया राशि हेतु नहीं हैं। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विधुत वितरण कम्पनी लिमिटेड देवास द्वारा उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक लाभ देने के उददेश्य से वार्ड वार शिवरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विभागीय लाईनमेन भी घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को योजना कि जानकारी देंगें एवं सूचना पत्र भी दिया जावेगा। इसके अलावा MPWZ Web Site पर जाकर भी उपभोक्ता आवेदन कर सकता हैं। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता SMS के द्वारा भी प्राप्त लिंक के माध्यम से भी योजना का लाभ ले सकता है
उन्होंने बताया कि कोरोना काल में शासन द्वारा उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुऐ 1 किलोवाट तक घरेलू उपभोक्ताओं के अगस्त 2020 तक के सपूर्ण बकाया राशि को अस्थगित कर दिया गया था एवं उक्त राशि बिल में जोड़कर नहीं दिया जा रहा था। बकाया राशि को भरने के लिए समाधान योजना अंतर्गत दो प्रावधान हैं। पहला यदी उपभोक्ताओं द्वारा सम्पूर्ण राशि एक मुस्त जमा की जाती है तो बकाया राशि का 40 प्रतिशत एवं पूर्ण सरचार्ज माफ किया जावेगा। दूसरा यदी उपभोक्ता राशि किश्तों में भरना चाहता है तो वह 6 समान किश्तों में भर सकता हैं ऐसी स्थति में बकाया राशि का 25 प्रतिशत माफ किया जावेगा एवं सरचार्ज (अधिभार) पूर्ण माफ कर दिया जावेगा।
देवास जिले में विद्युत उपभोक्ता समाधान योजना का लाभ लेने के लिए झोन कार्यालय में 15 दिसम्बर तक आवेदन करे
167
