• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

देवास विज्ञान कॉलेज के पुस्तकालय में पुस्तक ना होने पर प्राचार्य को एनएसयूआई ने दिया ज्ञापन

ByM. Farid

Dec 28, 2021

भारतीय राष्ट्रीय संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में श्रीमन्ततुकोजीराव पवार शासकीय विज्ञान महाविद्यालय देवास के प्राचार्य एनके श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया जिसका वाचन छात्र नेता विरेंद्र पटेल ने किया। जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने बताया कि सरकार द्वारा नई शिक्षा प्रणाली को लागू कर दी गई है लेकिन सरकार ने यह नहीं सोचा कि छात्र छात्राएं कैसे पड़े हैं आज तक ना महाविद्यालय की लाइब्रेरी में नवीन शिक्षा प्रणाली की बुक उपलब्ध हुई है और ना ही मार्केट में नई शिक्षा प्रणाली की बुक उपलब्ध हो पाई है सरकार द्वारा बिना सोचे समझे बिना कोई रणनीति बनाएं नवीन शिक्षा प्रणाली विद्यार्थी को थोबी गई है। उच्च शिक्षा विभाग जल्द से जल्द सभी महाविद्यालयो में छात्र छात्राओं के लिए बुक उपलब्ध करवाएं। 2 साल से एससी एसटी के विद्यार्थियों को महाविद्यालय से स्टेशनरी भी नहीं मिली है। महाविद्यालय में आज दिनांक तक प्रथम वर्ष से प्रारंभ हुई नवीन शिक्षा प्रणाली की बुक महाविद्यालय की लाइब्रेरी में अभी तक नही आई है । महाविद्यालय में संचालित विषय बायो टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, सीटटेक्नोलॉजी एवं कंप्यूटर साइंस की बुक महाविद्यालय की लाइब्रेरी में नहीं है । छात्र-छात्राएं बुक के लिए परेशान हो रहे हैं लेकिन इसकी किसी को चिंता नहीं है कुछ दिनों में महाविद्यालय का सत्र खत्म होने को आया है ब्रह्मा विद्यालय की परीक्षा भी आने वाली है लेकिन महाविद्यालय की लाइब्रेरी में बुक नहीं है तो छात्र छात्राओं ने पढ़ाई कैसे करें किसी को छात्र-छात्राओं के भविष्य की चिंता तक नहीं है। जल्द से जल्द महाविद्यालय की लाइब्रेरी में प्रथम वर्ष की बुक नहीं आई तो भारतीय राष्ट्रीय संगठन के द्वारा अनिश्चितकाल तक महाविद्यालय को बंद किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर हंसराज सिंह ठाकुर विशाल ठाकुर सूर्य मालवीय चेतन वर्मा अजय यादव कल्याण मालवीय प्रदीप सिंह सेंधव एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

161

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *