• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

भा.रा.छा.स. ने की ओपन बुक प्रणाली के माध्यम से परीक्षा की मांग

ByM. Farid

Jan 7, 2022

भा.रा.छा.स. ने की ओपन बुक प्रणाली के माध्यम से परीक्षा की मांग

*देवास:* आज श्री कृष्णाजीराव पवार शा. स्नोकोत्तर महाविद्यालय देवास के प्राचार्य डॉ एस एल वरे को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में ज्ञापन दिया । जिसका वाचन भूपेश चौधरी ने किया ।जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने बताया कि एम ए. एमकॉम,एमएससी की परीक्षा ओपन बुक प्रणाली के माध्यम से कराई जाए। देश एवं प्रदेश में वापिस कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने लग गए। जिसे देखते हुए विक्रम विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रदेश के अत्यधिक विश्वविद्यालयों ने ओपन बुक प्रणाली से परीक्षा कराने के निर्देश जारी कर दिए लेकिन विक्रम विश्वविद्यालय परीक्षा कराने की जिद पर अड़ा हुआ है क्या विक्रम विश्वविद्यालय को हम छात्रों की कोई चिंता नहीं है परीक्षा लेने वाले शिक्षकों की कोई चिंता नहीं है । जहां एक और आप सांस्कृतिक राजनीतिक मेले एवं सभा आदि कार्यक्रम निरस्त कर रहे हैं वही आप हम विद्यार्थियों का परीक्षा के लिए महाकुंभ लगा रहे हैं । मध्य प्रदेश सरकार द्वारा द्वारा आयोजित व्यापम की परीक्षा तक निरस्त कर दी गई है लेकिन आपके द्वारा परीक्षा कराने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं । क्या आप परीक्षा करवाकर विक्रम विश्वविद्यालय की उपलब्धि गिराना चाहते हैं या या फिर प्रदेश में संक्रमण को बढ़ावा देना चाहते हैं। कोरोना ( ओमीक्रोन ) के बढ़ते मामलों में जहां एक और सरकार नाइट कर्फ्यू लगा रही है तथा महाविद्यालय को बंद करवा रही है शासकीय कार्यालयों में 50% की उपस्थिति के साथ कार्य को संचालन करने के निर्देश दे रही है सांस्कृतिक कार्यक्रम 50 संख्या में करने के आदेश जारी कर रही है रैलियों को बंद कर रही है वहीं दूसरी और आप हम विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित कर रहे हैं। अगर विक्रम विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय हम विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेता है तो हम परीक्षा देने के लिए तैयार हैं अगर विक्रम विश्वविद्यालय या महाविद्यालय हम विद्यार्थियों शिक्षकों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी नहीं लेता है तो हमारी परीक्षा ओपन बुक प्रणाली के माध्यम से की जाए। यदि किसी छात्र या शिक्षक को कोई स्वास्थ्य हानि होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन और विक्रम विश्वविद्यालय की रहेगी। जल्द ही विक्रम सितारे के द्वारा ओपन को प्रणाली के संदर्भ में कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर वीरेंद्र पटेल यशवंत कुशवाह आनंद सिंह पंवार आशीष सोलंकी शुभम यादव लोकेश धाकड़ नवीन पटेल आदि उपस्थित थे।

185

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *