एनएसयूआई ने किया सद्बुद्धि यज्ञ और दिया ज्ञापन
*देवास-* भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा शा. विज्ञान महाविद्यालय में सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। उच्च शिक्षा विभाग को विद्या की देवी माँ. सरस्वती सद्बुद्धि दे कि बढ़ते कोरोना के प्रभाव को देखते हुए मध्यप्रदेश के सभी विश्वविद्यालयो की परीक्षा ओपन बुक प्रणाली से कराये को लेकर यज्ञ किया । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग के नाम स्व. तुकोजीराव पंवार शा.विज्ञान महाविद्यालय देवास के प्राचार्य डॉ. एन. के.श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया गया जिसका वाचन जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने किया। जिसमें बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए मध्यप्रदेश सरकार कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए संसाधन जुटाने ने लग गई है वही पर सरकार द्वारा कोरोना की तीसरी लहर के दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। जहाँ पर सरकार एक तरफ तो सरकारी स्कूल बंद कर रही हैं और ऑनलाइन पढ़ाई को प्राथमिकता देने की बात कर रही है। साथ ही सरकारी कार्यालय व महाविद्यालय में 50% कर्मचारियों की उपस्थिति के दिशा निर्देश जारी कर रही हैं। वही परीक्षा जैसा महाकुम्भ लगाने की तैयारी भी विक्रम विश्विद्यालय कर रहा है। मध्यप्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा विश्विद्यालय ने परीक्षा ओपन बुक प्रणाली से कराने के दिशा निर्देश जारी कर दिए। वही शिक्षा मंत्री जी कहा कहना है कि कोरोना संक्रमण बढ़ा दो ऑनलाइन एग्जाम लेंगे क्या माननीय मंत्री जी करना को बढ़ाना चाहते हैं? इससे तो अच्छा ही है कि संक्रमण ना पहले उसके पहले ही संभल कर संपूर्ण मध्य प्रदेश में विद्यार्थियों की ओपन को परीक्षा कराई जाए।
इस वर्ष से नवीन शिक्षा प्रणाली प्रारंभ की गई है लेकिन नवीन शिक्षा प्रणाली बिना सोचे समझे विद्यार्थियों पर थोपी गई है नवीन शिक्षा प्रणाली के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने पहले से कोई तैयारी नहीं कर रखी थी आज उसी का नतीजा है कि आज दिनांक तक विद्यार्थियों को नवीन शिक्षा प्रणाली से संबंधित पुस्तके तक मार्केट में नहीं मिल पा रही है नाही विद्यार्थियों को अभी तक नवीन शिक्षा प्रणाली की संपूर्ण जानकारी मिल पाई है सभी विद्यार्थी नवीन शिक्षा प्रणाली से असंतुष्ट है। हम विद्यार्थियों द्वारा पूर्व में भी लाइब्रेरी में पुस्तक ना होने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया था लेकिन आज दिनांक तक नहीं महाविद्यालय नाही उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा कोई आश्वासन मिला है अगर जल्द से जल्द हम विद्यार्थियों को पुस्तक नहीं मिल पाई तो कहीं से कहीं बड़े आंदोलन होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी कालेज प्रशासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के रहेगी।
सभी विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं प्रदेश की जनता की सुरक्षा को देखते हुए ओपन बुक प्रणाली के माध्यम से परीक्षा कराई जाए । नहीं तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी उच्च शिक्षा विभाग एवं कालेज प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर वीरेंद्र पटेल रघुवीर सिंह सिरोंज राहुल ठाकुर भूपेंद्र पटेल सूर्या मालवीय आशीष धाकड़ जावेद मंसूरी आशीष पटेल अरूण पटेल शुभम मकवाणा जितेन्द्र मलवीय विजेंद्र गुजराती संदीप पाटीदार यशराज राजपूत योगेंद्र मालवीय राजकुमार ठाकुर चेतन वर्मा अजय यादव आकाश चौहान कृपाल पटेल हेमंत पाटीदार घनश्याम पाटीदार संदीप मंडोर सतीश लोदी अजय चिरोलिया देवेन्द्र ठाकुर कुलदीप जायसवाल राजकुमार बामनिया कुणाल प्रविंद्र सचिन यादव अखिलेश यादव अंकित डोलिया विजेंद्र सुनील शिंदे विकाश यादव रौनक धाकड़ अनिकेत पटेल रविराज सचिन राहुल यादव सुमित पटेल अनिकेत पटेल भोला पटेल अभिषेक पटेल प्रदीप पटवा प्रियंका दिव्या वर्मा ज्योति वर्मा मेघा चौहान मुस्कान ठाकुर संदीप पाटीदार भोला ठाकुर सुवाणा खाना वर्षा राजपुत वर्षा ठाकुर खुशबू सैकड़ो छात्र छात्राए आदि उपस्थित थे।
