• Tue. Oct 20th, 2026

Vaqif Khabar

जलकर को लेकर नगर निगम हुआ सख्त, रसूलपुर में की बड़ी कार्यवाही,काटे कई कनेक्शन

ByM. Farid

Jan 13, 2022
जलकर बकायादारो के विरूद्ध नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही
देवास/ 12-01-22 जलकर वसुली को लेकर निगम की टीम द्वारा बडे जलकर बकायादारो के विरूद्ध नल कनेक्शन  विच्छेद करने की कार्यवाही सतत रूप से की जा रही है। जलकर वसुली को लेकर वार्ड क्रमांक 17 रसुलपुर मे निगम की टीम द्वारा  जलकर बकायादारो मे राहूल रोज पर 20 हजार, शम्सुददीन पिता फकरूददीन 1050, वाहीद पिता शाहीद अली पर 18 हजार, देवबाई पर 6 हजार, आबीद अली, वाहीद अली पर 20 हजार 5 सौ, जलकर की राशि बकाया होने पर मौके पर नल कनेक्शन विच्छेद किये गये साथ ही नूतनलाल पिता सिद्धुलाल, तेजराम पिता सिद्धुलाल, जाकीर अली पिता वाहीद अली के अवैध नल कनेक्शन  पाये जाने पर नल कनेक्शन  मौके पर काटे गये। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 6 मे 5 नल कनेक्शन  काटे गये साथ ही वार्ड 6, 7, 8, 12  मे  जलकर बकायादारो से 52 हजार 553 रूपये की वसुली निगम की टीम द्वारा की गई। निगम सहायक यंत्री तौफीक खान ने बताया कि जलकर के बकायादारो पर वसुली को लेकर प्रतिदिन नल कनेक्शन  विच्छेद करने की कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की जावेगी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *