• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

शहीद हेमू कालाणी ने किशोरावस्था में ही सिंध प्रांत में क्रांति का अलख जगह दिया था शहर कांग्रेस ने किया पुण्यतिथि पर माल्यार्पण

ByM. Farid

Jan 21, 2022

शहीद हेमू कालाणी ने किशोरावस्था में ही सिंध प्रांत में क्रांति का अलख जगह दिया था ।।
शहर कांग्रेस ने किया पुण्यतिथि पर माल्यार्पण। देवास = शहीद हेमू कालाणी उस युवा क्रांतिकारी का नाम है जिसने छोटी सी उम्र में ही अंग्रेजो के खिलाफ क्रांति का सिंध प्रांत में शंखनाद कर दिया था महात्मा गांधी से प्रेरित होकर अंग्रेजों भारत छोड़ो नारे के साथ उन्होंने स्वतंत्रता के आंदोलन में भाग लिया और छोटी सी उम्र में देश के लिए अपनी शहादत दी । हेमू कालाणी के बलिदान को देश कभी भूल नहीं पाएगा उक्त विचार शहीद हेमू कालाणी की पुण्यतिथि के अवसर पर बीमा हॉस्पिटल चौराहे पर लगी उनकी प्रतिमा पर संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता शौकत हुसैन एवं चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने अपने विचार व्यक्त किए। इसी के साथ कहा कि आज के युवाओं को शहीद हेमू कालाणी जैसे युवा क्रांतिकारी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए हमारे लिए हमेशा जाति धर्म से बढ़कर देश हो यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा होगी ।                  सर्वप्रथम कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री सिंधी समाज के अध्यक्ष विष्णु तालरेजा ने स्वर्गीय कॉलोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए । कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया वह आभार निलेश वर्मा ने माना। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रमेश व्यास, संतोष मोदी, राजेश जायसवाल, छोटू सिंह गुर्जर, प्रमोद सुमन, सुनील शुक्ला, उमेश गवली, भूपेंद्र सिंह बेस, गजेंद्र तोमर, आबिद कुरैशी सहित कांग्रेस नेता एवं सिंधी समाज के वरिष्ठ जन अशोक पेशवानी शंकर लाल तलरेजा अशोक मनवानी आदि उपस्थित थे।

148

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *