नागदा में तोड़े गए मकानों लो को लेकर श्री वर्मा ने कि कलेक्टर से भेंट। शीघ्र किया जाएगा विस्थापन देवास = पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने गुरुवार को कलेक्टर श्री चंद्रमोली शुक्ला से भेंट की एवं विगत दिनों नागदा में तोड़े गए गरीबों के मकानों को लेकर चर्चा की एवं कहा कि इतनी ठंड एवं कोरोना जैसी महामारी के बीच गरीबों के मकान तोड़ना उचित नहीं था इस संदर्भ में आप से अनुरोध है कि इन गरीबों के हक में कोई स्थाई हल निकाल कर इन्हें पुनः बताया जाए । इस पर कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि शीघ्र ही इन गरीबों का विस्थापन किया जाएगा एवं बसाया जाएगा प्रतिनिधिमंडल में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी प्रदीप चौधरी शौकत हुसैन पंडित जयप्रकाश शास्त्री विक्रम पटेल सुधीर शर्मा कैलाश पटेल एजाज शेख़ जितेंद्र सिंह मोंटू विश्वजीत सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
