• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

देवास जिले में प्रशासन ने बागली अनुभाग अंतर्गत ग्राम कमलापुर में भूमाफ़िया नब्बू खां के क़ब्ज़े से दस बीघा वन भूमि को कराया मुक्त

ByM. Farid

Jan 28, 2022

देवास जिले में प्रशासन ने बागली अनुभाग अंतर्गत ग्राम कमलापुर में भूमाफ़िया नब्बू खां के क़ब्ज़े से दस बीघा वन भूमि को कराया मुक्त
————
देवास 28 जनवरी 2022/ कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला व पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के निर्देशानुसार ज़िले में जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा भूमाफ़ियाओं के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को जिले के बागली अनुभाग अंतर्गत ग्राम कमलापुर में अनुविभागीय अधिकारी श्री शोभाराम सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी श्री राकेश व्यास ने कार्रवाई कर भूमाफ़िया नब्बू खां पिता लतीफ़ खां उम्र 40 वर्ष से वन विभाग की 10 बीघा ज़मीन जो 50 लाख रूपये क़ीमत है को मुक्त कराकर वन विभाग के सुपुर्द किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि नब्बू खां के विरूद्ध लगभग 22 अपराध थाना बागली में दर्ज हैं नब्बू खां पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की गई है। कार्रवाई में पुलिस की चार टीमें थाना प्रभारी बागली दीपक यादव, थाना प्रभारी हाटपिपलिया सज्जन सिंह मुकाती, थाना प्रभारी उदयनगर पतिराम डावरे तथा थाना प्रभारी कांटाफोड महेंद्र गौड़ की पर्याप्त पुलिस बल के साथ गठित की गई थी। कार्रवाई में वन विभाग की ओर से कमलापुर बीट के रेंजर ब्रजेन्दर तिवारी वन विभाग के अमले के साथ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *