चोरी गया टेक्टर किमती करीब 4 लाख रूपये का 12 घण्टे मे बरामद
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 30.01.2022 को फरियादी दिनेश पिता केवलराम गुर्जर उम्र 38 वर्ष निवासी खुबगांव ने थाना नेमावर पर रिपोर्ट किया कि उसका जाण्डियर कम्पनी का 5050 डी हरे रंग का ट्रेक्टर जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर MP41AB1859 है को कोई अज्ञात आरोपी आज दिनांक 30.01.2022 को रात्रि करीबन 2 3 बजे उसके घर के सामने आंगन में से चुराकर ले गये है । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना नेमावर पर अप.क्रं . 20/2022 दिनांक 30.01.2022 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया । घटना मे गये मश्रुका व अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शिवदयाल सिंह द्वारा विस्त्रत निर्देश दिये जिसके पालन में श्रीमान अति . पुलिस अधीक्षक महोदय ( ग्रामीण ) कन्नौद श्री सुर्यकांत शर्मा एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय कन्नौद श्रीमति ज्योति उमठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नेमावर व स्टाफ की टीम बनाकर अज्ञात आरोपीयो एवं चोरी गये ट्रेक्टर की पतारसी हेतु प्रयास किये गये । इस दौरान टीम द्वारा घटना स्थल से लेकर विभीन्न रास्तों के CCTV फूटेज देखे गये व लोगों से पूछताछ के साथ साथ अन्य तकनिकी साधनों के प्रयोग से ज्ञात हुआ कि चोरी गया उक्त ट्रेक्टर नेमावर हण्डिया होते हुये थाना हण्डिया जिला हरदा के झालवा गांव तरफ गया है । सूचना पर से ग्राम झालवा में जाकर तलास करने पर गांव के बाहर खेतो के रास्ते पर चोरी गया जाण्डियर कम्पनी का 5050D हरे रंग का ट्रेक्टर मिला जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस किया गया बाद अज्ञात आरोपीयो के बारे में लोगों से पूछताछ करते कोई पता नहीं चला है जिनकी तलाश जारी है । जप्त जाण्डियर कम्पनी का 5050D हरे रंग का ट्रेक्टर जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर MP41AB1859 किमती चार लाख रूपये ।
सराहनीय योगदान निरीक्षक राजाराम वास्कले , उनि शिवपालसिंह , सउनि रामजश . प्र.आर. विष्णुप्रसाद , प्र . आर . प्रभुलाल , प्र.आर. मनीष , प्र . आर . योगेश आर . राजेन्द्रसिंह , आर . कपिल , आर . राजेन्द्र आर . धन्नालाल , आर . ओमप्रकाश आर . भरत , आर . नीतेश , सैनिक नारायण , सैनिक नरेन्द्र थाना नेमावर
