• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही 68 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1200 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त 04 प्रकरण पंजीबद्ध

ByM. Farid

Feb 12, 2022

देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही
——
68 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1200 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त,
———
04 प्रकरण पंजीबद्ध, जप्त सामाग्री का मूल्य 73 600 रुपए
——–
देवास 12 फरवरी 2022/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर एवं प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आर पी दुबे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण , संग्रहण एवं विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त देवास ब में अवैध मदीरा निर्माण के अड्डों पर कार्यवाही की गई जिसमें 04 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्धकर विवेचना में लिए गए। कार्यवाही में 68 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1200 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया, महुआ लाहन को मौके पर विधिवत् नष्ट किया गया। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 73600 रूपए है।
कार्यवाही में उपनिरीक्षक डी पी सिंह , आरक्षक नितिन सोनी, आशीष गुप्ता एवं सैनिक केदार चौधरी, संजय शर्मा शामिल थे। आबकारी विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

231

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *