• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

एक और नगर निगम वसूली में दूसरी ओर शहर अंधेरे में शहर की व्यवस्था पर नहीं है जिम्मेदारों का ध्यान- शहर कांग्रेस।

ByM. Farid

Feb 12, 2022

एक और नगर निगम वसूली में दूसरी ओर शहर अंधेरे में शहर की व्यवस्था पर नहीं है जिम्मेदारों का ध्यान ।       देवास = देवास नगर निगम का इस समय पूरा ध्यान वसूली पर है सारे कर्मचारियों को देवास शहर में भेज दिया है कि जाइए और हाउस टैक्स, जलकर ,कचरा कर, जितनी भी नगर निगम की लेनदारीया है उसके लिए जो भी बंन पढ़े करिए फिर चाहे कुर्की क्यों ना करना पड़े।                जबकि शहर की मूलभूत सुविधाओं पर इस समय नगर निगम कमिश्नर सहीत जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं है । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि पिछले 2 सालों में कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सहित पूरे शहर का नागरिक परेशान है आर्थिक स्थिति पूरी तरह से लोगों की चरमरा गई है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों के इस से कोई फर्क नहीं पड़ता है उन्हें तो लोगों से पैसा चाहिए पिछले 3 माह से शहर के अनेक वार्डो में स्ट्रीट लाइट बंद है पता करने पर मालूम पड़ा कि इलेक्ट्रिक का सामान सप्लाई करने  वाली फर्म ने नगर निगम को इलेक्ट्रिक सामान देना ही बंद कर दिया है इस कारण पोल पर लाइट नहीं लग पा रही है गलियों में अंधेरा पसरा पड़ा है जिसका लाभ आए दिन चोर उठा रहे हैं और घरों में चोरियां हो रही है। जब युद्ध स्तर पर लोगों से पैसा वसूला जा रहा है तो फिर नगर निगम के अधिकारी आवश्यक वस्तु के रूप में इलेक्ट्रिक सामान क्यों नहीं मंगवा रहे हैं । फिर इतनी जबरदस्त उगाई का पैसा जा कहां रहा है। जबकि स्ट्रीट लाइट का रात में चालू होना अत्यंत आवश्यक है। कांग्रेस ने मांग की है कि नगर निगम कमिश्नर शीघ्र ही स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाएं और वार्ड में फैल रहे अंधेरे से लोगों को मुक्ति दिलाएं ।

185

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *