• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

अवैध रूप से घरेलु गैस सिलेंडरो को उंचे दामों में होटलो को सप्लाय कर कालाबाजारी करने वाला धराया

ByM. Farid

Feb 18, 2022

दिनाँक 17.02.2022 देवास कोतवाली पुलिस की कार्यवाही : – अवैध रूप से घरेलु गैस सिलेंडरो को उंचे दामों में होटलो को सप्लाय कर कालाबाजारी करने वाला धराया । :: –

48 गैस की टंकी , लोडिंग वाहन सहित 05 लाख का माल जब्त संक्षिप्त विवरणः- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ शिव दयाल सिंह , श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक महोदय मनजीत सिंह द्वारा देवास जिले में मिलावटखोर के गोरखधंधे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह चौहान एवं उपपुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय ) श्री किरण शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली देवास द्वारा अवैध कार्यवाही करने वालो के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है । जिसमें अवैध रूप से धरेलु गैस सिलेंडरो को होटलो आदि में सप्लाय करने वाले को गिरफ्तार कर उसके पास गैस की टंकीया , लोडिंग वाहन , मो . सा . आदि जब्त की गई है । जिसकी कुल किमत करीब 5 लाख रूपये है ।

उक्त कार्यवाही में आरोपी मुजीब शेख पिता वकील शेख उम्र 23 साल निवासी गली नं . 01 मकान नं . 11 मिर्जा बाखल देवास को गिरफ्तार किया गया इनके कब्जे से उक्त सामग्री जब्त की गई है अन्य आरोपीयो की तलाश जारी है । आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है

तारीका वारदात : – अवैध रूप से घरेलु गैस सिलेंडरो को उंचे दामों में होटलो को सप्लाय कर कालाबाजारी करता था । जब्तशुदा सामग्री : – 48 गैस की टंकी , एक लोडिंग वाहन , एक मो.सा आदी किमती करीब 05 लाख रूपये जब्त | गिरफ्तार आरोपी का नामः- मुजीब शेख पिता वकील शेख उम्र 23 साल निवासी गली नं . 01 मकान नं . 11 मिर्जा बाखल देवास

सराहनीय कार्य : – उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमराव सिंह , उनि राकेश नरवरिया , उनि राहुल पाटीदार , उनि अभिषेक सिंह सेंगर , प्र . आर मनोज पटेल , रवि गरोडा , आर श्याम बिहारी शर्मा , रणवीर सिकरवार का सराहनीय योगदान रहा ।

95

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *