• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

नगर निगम कर रही है कुर्की विद्युत मंडल जप्त कर रहा है लोगों के सामान

ByM. Farid

Feb 22, 2022

नगर निगम कर रही है कुर्की विद्युत मंडल जप्त कर रहा है लोगों के सामान यही है भारतीय जनता पार्टी का काम । वार्ड क्रमांक 8 एवं 37 में हुआ घर चलो घर-घर चलो अभियान । देवास = वार्ड क्रमांक 8 इटावा एवं वार्ड क्रमांक 37 बड़ा बाजार में कांग्रेसका घर चलो घर-घर चलो अभियान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज शेख़ भल्लू  रोहित शर्मा नीलेश वर्मा प्रभारी राधा किशन सोलंकी सतीश पुजारी सुनील शुक्ला राजू दरबार के नेतृत्व में किया गया । कांग्रेस जनों ने घर-घर जाकर लोगों से भेंट की एवं उन्हें वर्तमान सरकार के द्वारा किए जा रहे जन विरोधी कार्यो से अवगत कराया वहीं वार्ड क्रमांक 8 में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि एक और नगर निगम अपनी वसूली के लिए लोगों के घर कुर्क कर रहा है , दूसरी ओर विद्युत मंडल अपनी बकाया राशि को लेकर लोगों का सामान जप्त कर रहा है यही भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा है जो आप लोगों के सामने आ रहा है सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिन विधायक सांसद को आपने चुना है वह भी आपके हक में बात नहीं कर रहे हैं ।     पिछले 2 सालों से कोरोनावायरस के चलते सारे व्यापार व्यवसाय नौकरी बंद थे लोगों के पास जीवन यापन तक का पैसा नहीं है, बावजूद सरकार सामंतवादी तरीके से लोगों के साथ पेश आ रही है यह आप लोगों को समझना होगा । सभा को कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा शेषमणि पांडे सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। साथ ही अनेक लोगों द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ली गई जिन का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री प्रदीप चौधरी जितेंद्र सिंह मोंटू एजाज शेख ज्ञान सिंह दरबार संजय कहार संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख राजेश राठौर शबाना सुहेल नन्द किशोर पोरवाल पीसी हरोड़े चंद्रपाल सिंह सोलंकी राहुल पंवार नीरज बारोड़ प्रतीक शास्त्री राजेश जयसवाल अमा खान दीपेश हरोड़े इरफान कुरैशी शाहजी हाशमी मुकेश शर्मा रितेश सोलंकी अमर वर्मा जितेंद्र पवार शोएब शेख़ वीरेंद्र परदेसी साधना प्रजापति दुष्यंत पांचाल राधेश्याम पुष्पक दीपक मालाकार बंटी गोस्वामी आकाश ठाकुर राजू वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

303

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *