• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

देवास जिले में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन आंमत्रित1लाख रूपये से 50 लाख रूपये तक का लोन उपलब्ध

ByM. Farid

Feb 23, 2022

देवास जिले में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन आंमत्रित जिले के आवेदक samast.mponline.gov.in के माध्यम से करें आवेदन
देवास 23 फरवरी 2022/ महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास ने बताया कि जिले मे मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास में प्राप्त किये जा रहे है। विनिर्माण/सेवा/खुदरा (Manufacturing/Service/Retail trade) व्यवसाय क्षेत्र का उद्यम स्थापित करने के लिये जिले के 18 से 40 वर्ष के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियॉ आवश्‍यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, 12वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण-पत्र, समग्र-आईडी, पेनकार्ड, मूल निवासी प्रमाण,  बैंक खाता पासबुक, आयकरदाता प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उद्योग /सेवा/व्यवसाय की प्रोजेक्ट रिर्पोट के साथ samast.mponline.gov.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए आवेदक मध्य प्रदेश का मूल्य निवासी हो, आवेदन दिनांक को आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य हो, न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हो, परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रूपये से अधिक न हो। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास ने बताया कि योजना अंतर्गत हितग्राहियों को बैंक द्वारा परियोजना प्रारम्‍भ होने के उपरांत वितरित ऋण के संबंध मे 3 प्रतिशत की दर से अधिकतम 7 वर्षो तक ब्याज अनुदान, प्रचलित दर पर  CGTMSE शुल्क अधिकतम 7 वर्षो तक देय होगा। योजना के अंतर्गत विनिर्माण क्षेत्र में 1 लाख रूपये से 50 लाख रूपये तक एवं सेवा/खुदरा व्यवसाय के लिए 1 लाख रूपये से 25 लाख रूपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से परियोजना प्रांरभ करने के लिए उपलब्ध होगा।

294

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *