• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

आबकारी विभाग ने देवास शहर के मक्सी बायपास पर की कार्रवाई

ByM. Farid

Feb 24, 2022

आबकारी विभाग ने देवास शहर के मक्सी बायपास पर की कार्रवाई
———–
कार्रवाई में 02 प्रकरण पंजीबद्ध, देशी मदिरा, देशी मदिरा मसाला बरामद, जप्‍त सामग्री की किमत लगभग 4 लाख रूपये
————
देवास 24 फरवरी 2022/ कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आर. पी. दुबे के मार्गदर्शन में वृत देवास अ में मुखबिर सुचना पर मक्सी बायपास पर एक स्विफ्ट कार से 75 पाव देशी मदिरा बरामद हुई। चालक को गिरफ्तार कर वाहन जप्त किया गया तथा एक ढाबे से 15 पाव देशी मदिरा बरामद की गई। कार्रवाई में 02 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई में जप्त मदिरा एवं वाहन की कीमत लगभग 4 लाख रूपये है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, डी. पी. सिंह एवं मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी, दीपक, सनत ओझा, आशीष सम्मिलित थे। आबकारी विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

236

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *