गैर समझौता वादी धारा के महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद का 92 वा शहादत दिवस मनाया गया
देवास:- नेताजी सुभाष चंद्र बोस कमेटी व छात्र संगठन एआईडीएसओ के सदस्यों द्वारा एम जी चौराह स्थित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस कमेटी के जिला अध्यक्ष मोहन जोशी जी व कमेटी की जिला सचिव वाणी जाधव द्वारा पुष्प अर्पण किए गए छात्र संगठन एआईडीएसओ के जिला कमेटी प्रभारी विनोद प्रजापति जिला कमेटी सदस्य अर्जुन सिंह ,सचिन धाकड़ AIDYO के सुभम लोधी ने भी पुष्प अर्पण किए
कमेटी के मोहन जोशी जी ने बात रखते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद के विचार 92 साल बाद भी प्रासंगिक है, इसलिए छात्र नौजवानों को क्रांतिकारियों के बारे में पढ़ना चाहिए ताकि समाज का एक बेहतर माहौल बन पाए
168
